21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालइंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में दो अन्य मामले भी आए सामने

Published on

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) की तैयारी कर रही एक 21 वर्षीय छात्रा अवंतिका मौर्य ने गुरुवार देर रात एक निजी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. गंभीर रूप से घायल छात्रा को पहले एक निजी अस्पताल और फिर एमवाय (MY) अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. छात्रा के गिरने का एक कथित वीडियो भी सामने आया है।

मृतका के पिता डॉ. बंशीलाल मौर्य, जो खरगोन के भिकनगांव में मेडिकल ऑफिसर हैं, ने पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी से बातचीत में बेटी के डिप्रेशन में होने और सुसाइड करने की बात स्वीकार की है पुलिस के अनुसार, मूल रूप से धार जिले की रहने वाली अवंतिका धाकड़ कॉलोनी में अपनी बड़ी बहन डॉ. सपना मौर्य के साथ रह रही थी. परिजनों ने बताया कि अवंतिका पूर्व में तीन बार नीट की परीक्षा दे चुकी थी, लेकिन सफलता नहीं मिली थी. वह हमेशा डॉक्टर बनने का सपना देखती थी और कहती थी कि चाहे जो हो जाए वह एमबीबीएस (MBBS) जरूर करेगी। इस बार उसका पेपर अच्छा गया था, लेकिन हाल ही में परीक्षा को लेकर हुए विवाद और रद्द होने की खबरों के बाद से वह गहरे तनाव में थी और काफी चुप रहने लगी थी।

चचेरे भाई धन सिंह के मुताबिक, अवंतिका ने इससे पहले जनवरी में भी फिनाइल पीकर जान देने की कोशिश की थी, जिसके बाद परिजनों ने उसका दाखिला खरगोन के एक फार्मेसी कॉलेज में करवा दिया था. गुरुवार रात वह फोन पर बात करते हुए छत की तरफ गई और वहां से नीचे कूद गई. भंवरकुआं थाना प्रभारी संतोष दूधी ने बताया कि एसएफएल (SFL) की टीम ने मौके का मुआयना किया है और मोबाइल की कॉल डिटेल व अन्य परिस्थितियों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

More like this

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...

20 जून को जारी होगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त, मध्य प्रदेश के किसानों को मिलेंगे 1,634 करोड़

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता...