27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपाल20 जून को जारी होगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त, मध्य...

20 जून को जारी होगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त, मध्य प्रदेश के किसानों को मिलेंगे 1,634 करोड़

Published on

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता के दौरान घोषणा की है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की बहुप्रतीक्षित 23वीं किस्त आगामी 20 जून को जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से इस किस्त को देश के किसानों के लिए वर्चुअली जारी करेंगे। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस बार मध्य प्रदेश के 81.67 लाख किसानों के बैंक खातों में 1,634 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे (डीबीटी के माध्यम से) ट्रांसफर की जाएगी।

उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन की शुरुआत से ठीक पहले मिलने वाली यह वित्तीय सहायता किसानों के लिए खेती-किसानी की तैयारियों में एक बड़ी राहत साबित होगी। केंद्रीय कृषि मंत्री ने योजना के देशव्यापी आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया कि पीएम-किसान योजना के तहत अब तक कुल 22 किस्तों के माध्यम से देशभर के अन्नदाताओं के खातों में करीब 4.28 लाख करोड़ रुपए सीधे भेजे जा चुके हैं। इसी कड़ी में अब 23वीं किस्त के रूप में देश के करीब 9 करोड़ किसानों के खातों में कुल 18,800 करोड़ रुपए से अधिक की राशि एक साथ ट्रांसफर की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि अब पश्चिम बंगाल के किसानों को भी इस योजना का भरपूर लाभ मिल रहा है, जहां के 44 लाख 42 हजार किसानों को इस किस्त के जरिए आर्थिक संबल मिलेगा।

मीनाक्षी नटराजन के सत्याग्रह से जुड़े एक राजनीतिक सवाल पर तंज कसते हुए शिवराज सिंह ने मुस्कुराकर कहा, “अब पछताए होत क्या, जब चिड़िया चुग गई खेत”। इस ऐतिहासिक अवसर को भव्य रूप देने के लिए केंद्र सरकार पूरे देश में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ मनाने जा रही है। इसके अंतर्गत देश के 731 कृषि विज्ञान केंद्रों (KVK), 113 आईसीएआर (ICAR) संस्थानों, विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों सहित राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। एक अनुमान के मुताबिक, देश के कोने-कोने से लगभग 4 करोड़ किसान अलग-अलग स्थानों से इन कार्यक्रमों में सीधे शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष संबोधन सुनेंगे।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...