27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालबरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

Published on

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे शुक्रवार को राज्यपाल व कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने तत्काल प्रभाव से मंजूर कर लिया है। राजभवन द्वारा इस्तीफा स्वीकार किए जाने के साथ ही विश्वविद्यालय के सुचारू संचालन के लिए बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के प्रबंध संकाय के संकायाध्यक्ष (Dean) प्रो. विवेक शर्मा को कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है। वे विश्वविद्यालय में नए कुलगुरु की नियमित नियुक्ति होने तक इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

जानकारी के अनुसार, प्रो. एसके जैन ने एक दिन पहले यानी 18 जून को ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिस पर शुक्रवार को राजभवन द्वारा स्वीकृति की मुहर लगा दी गई। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 के तहत प्राप्त कुलाधिपति की शक्तियों का प्रयोग करते हुए नए कुलगुरु की नियुक्ति तक आगामी व्यवस्था के रूप में प्रो. शर्मा को इस कार्य संपादन के लिए नामांकित किया है। अब राजभवन की ओर से नए कुलगुरु की सर्चिंग और नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

20 जून को जारी होगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त, मध्य प्रदेश के किसानों को मिलेंगे 1,634 करोड़

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता...