23.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराज्य'कमलेश तिवारी जैसा होगा हाल', MP को धमकी, हिंदू वाहिनी से जुड़े...

‘कमलेश तिवारी जैसा होगा हाल’, MP को धमकी, हिंदू वाहिनी से जुड़े हैं पति

Published on

पटना,

बिहार की राजधानी पटना में अभी फुलवारी टेरर मॉड्यूल को लेकर जांच चल ही रही है कि इस बीच जदयू की युवा सांसद कविता सिंह और उनके पति को जान से मारने की धमकी मिली है. सांसद को उनके निजी मोबाइल नंबर पर धमकी भरा कॉल आया है. धमकी देने वाले शख्स का कहना है कि उनका और उनके पति का हश्र लखनऊ के कमलेश तिवारी जैसा होगा.

सांसद कविता सिंह ने धमकी को लेकर सिसवन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस को दी गई जानकारी में कविता सिंह ने कहा कि उनके नंबर पर बुधवार शाम लगभग पांच बजे ये कॉल आया था. फोन करने वाले ने कहा कि लखनऊ में जिस तरह से हिंदू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या की गई, ठीक उसी तरह तुम्हारा और तुम्हारे पति का भी अंजाम होगा.

‘जितनी चाहे बढ़ा लो सुरक्षा’
कविता सिंह ने पुलिस को दी जानकारी में कहा कि फोन कॉल पर उस शख्स ने कहा – जितनी सुरक्षा बढ़ानी है बढ़ा लो. तुम्हें कोई नहीं बचा सकता है. कॉल करने वाले ने अजय सिंह के बारे में भी पूछा. अजय सिंह हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष हैं. वहीं इस घटना की विस्तृत जानकारी स्थानीय एसपी को भी दे दी गई है. धमकी मिलने के बाद से सांसद के पति अजय सिंह सहित दहशत में हैं.

‘मैं नहीं डरता धमकी से’
हालांकि अजय सिंह का कहना है कि वह धमकी से डरते नहीं है. जिंदगी और मौत ईश्वर के हाथ में हैं. हाल में अजय सिंह ने हनुमान चालीसा के बारे में एक बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि भारत देश हनुमान का देश है. हनुमान चालीसा पर बैन लगाने वाले खुद ही मिट जाएंगे. साथ ही उन्होंने अजान को लेकर कहा था कि अजान पाकिस्तान में होना चाहिए. इस बयान को लेकर काफी हो-हल्ला मचा था

कौन हैं लखनऊ के कमलेश तिवारी?
आपको बता दें कि धमकी देने वाले ने जिस कमलेश तिवारी के बारे में बात की है. उनकी हत्या 2019 में की गई थी. कमलेश तिवारी ने 2015 में एक संप्रदाय के खिलाफ टिप्पणी की थी. इसको लेकर कमलेश पर रासुका भी लगा था और वह जेल भी गए थे. पर बाद में उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, रायसेन में वेयरहाउस की छत उड़ी, सीहोर में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रखी फसल भीगी

बालाघाट में पेड़ गिरने से बाइक दबी भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के दौर...

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

More like this

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...