5.8 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeखेलक्रिकेट का ओवरडोज... SA और AUS का भारत दौरा, World T20 से...

क्रिकेट का ओवरडोज… SA और AUS का भारत दौरा, World T20 से पहले होगी टक्कर

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली का फिरोजशाह कोटला अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे की श्रृंखला के अंतिम मैच की मेजबानी करेगा। टी-20 विश्व कप के लिए जाने वाली टीम आईसीसी प्रतियोगिता के लिए रवाना होने से पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन-तीन मैच खेलेगी। पता चला है कि भारत मोहाली में (20 सितंबर), नागपुर में (23 सितंबर) और हैदराबाद (25 सितंबर) में ऑस्ट्रेलिया से खेलेगा।

भारतीय टीम विश्व कप की अपनी तैयारियों का समापन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन और टी-20 मैच से करेगी जो त्रिवेंद्रम (28 सितंबर), गुवाहाटी (एक अक्टूबर) और इंदौर (तीन अक्टूबर) में होंगे। तीन वनडे रांची (छह अक्टूबर), लखनऊ (नौ अक्टूबर) और दिल्ली (11 अक्टूबर) में खेले जाएंगे। बीसीसीआई कोविड-19 के कारण स्थगित हुई लंबित श्रृंखलाएं खत्म कर रहा है। दक्षिण अफ्रीका की टीम दुर्गा पूजा के दौरान तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिए आ रही है जिसमें दूसरे दर्जे की भारतीय टीम खेलती नजर आएगी।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘जैसा कि हमारे सचिव जय शाह ने हाल में कहा था, हमारे पास बराबर मजबूती की दो राष्ट्रीय टीमें उपलब्ध हैं। इसलिए तीन वनडे ऐसे समय पर खेले जाएंगे जब राष्ट्रीय टीम विश्व टी- 20 के लिए रवाना होगी। रोटेशन नीति के अनुसार वनडे को कोलकाता में होना था, लेकिन दुर्गा पूजा के समय पर बंगाल क्रिकेट संघ त्योहार के दौरान पुलिस का बंदोबस्त नहीं कर पाएगा। इसलिए एक मैच दिल्ली को दिया गया है।’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर अपनी...