24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यऑनलाइन गेम चैनल में घट गए व्यूअर्स, 23 साल के यूट्यूबर ने...

ऑनलाइन गेम चैनल में घट गए व्यूअर्स, 23 साल के यूट्यूबर ने की खुदकुशी

Published on

हैदराबाद

हैदराबाद में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर अपने यूट्यूब चैनल के दर्शकों की संख्या घटने के कारण 23 वर्षीय एक छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक युवक आईआईआईटीएम ग्वालियर में पढ़ाई कर रहा था और उसने एक रिहायशी इमारत की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है जिसमें छात्र ने लिखा है कि वह अपने यूट्यूब चैनल पर दर्शकों की संख्या में कमी और माता-पिता के करियर संबंधी सलाह नहीं दिए जाने से निराश था।

सैदाबाद के इंस्पेक्टर सुब्बा रामी रेड्डी ने कहा कि छात्र सी धीना भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी और प्रबंधन संस्थान (आईआईआईटीटीएम) -ग्वालियर के चौथे वर्ष में था। उसने अपने अपार्टमेंट परिसर (एक जी + 3 बिल्डिंग) के ऊपर से लगभग 5.30 बजे छलांग लगाई। अपार्टमेंट के चौकीदार ने जोरदार धमाका सुना और उस स्थान पर पहुंचे, जहां धीना खून से लथपथ पड़ा था। उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

माता-पिता दोनों वर्किंग
धीना गेमिंग से संबंधित सामग्री अपलोड करने के लिए एक यूट्यूब चैनल, SELFLO का संचालन कर रहा था। घटना के वक्त उसके माता-पिता सो रहे थे। सैदाबाद के सब-इंस्पेक्टर एल रवि कुमार ने बताया, ‘उसके माता-पिता दोनों नौकरीपेशा हैं। बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे उसकी मां ऑफिस के बाद घर लौटी और उसे अपने कमरे में सोता पाया। वह उसे परेशान नहीं करना चाहती थी और बाद में उसके माता-पिता भी सो गए।’

‘करियर को लेकर गाइडेंस नहीं’
पुलिस ने पाया कि धीना, जो घर से ऑनलाइन कक्षाएं अटेंड करता था। उसने सुइसाइड नोट में अपने जीवन के बारे में लिखा। इसमें से दो मुद्दों पर उसने जोर दिया। इसमें से एक यूट्यूब चैनल में व्यूवर्स न होना और दूसरा अपने करियर के गाइडेंस को लेकर निराशा।

‘महसूस करता हूं अकेलापन’
ऑनलाइन पोस्ट किए गए सुइसाइड नोट में उसने लिखा कि वह अपने जीवन से निराश है। उसे लाइफ में क्या करना है पता नहीं। वह अकेलापन महसूस करता है। पुलिस ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 174 (संदिग्ध मौत) के तहत मामला दर्ज किया है।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...