23.9 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeखेलगावस्कर के नाम पर इंग्लैंड का स्टेडियम, पहली बार भारतीय क्रिकेटर को...

गावस्कर के नाम पर इंग्लैंड का स्टेडियम, पहली बार भारतीय क्रिकेटर को मिलेगा ऐसा सम्मान

Published on

इंग्लैंड

भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर विश्व क्रिकेट में एक बड़ा चेहरा हैं। अमेरिका के कैंटकी और तंजानिया के जांसीबार के बाद अब इंग्लैंड में भी उन्हें एक बड़ा सम्मान मिला है। इंग्लैंड में एक स्टेडियम के नाम को बदलकर सुनील गावस्कर किया जा रहा है। 23 जुलाई को लीसेस्टर क्रिकेट ग्राउंड के एक समारोह में इस स्टेडियम को नया नाम मिलेगा। यह पहली बार है जब इंग्लैंड में किसी क्रिकेट स्टेडियम का भारतीय क्रिकेटर के नाम पर रखा जाएगा।

दरअसल लीसेस्टर क्रिकेट के नाम को बदलने की मुहिम भारतीय मूल के सांसद रहे कीथ वाज ने शुरू किया था। कीथ वाज इंग्लैंड में लंबे समय तक सांसद के रूप में लीसेस्टर का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने ही इस मैदान के नाम को बदलकर सुनील गावस्कर करने की कवायद शुरू की।

इस सम्मान पर गावस्कर ने कहा, ‘मैं बहुत ही खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि लीसेस्टर में एक मैदान का नाम मेरे नाम पर रखा जा रहा है। लीसेस्टर संभवतः खेल के सबसे मजबूत समर्थकों वाला शहर है, विशेष रूप से भारतीय क्रिकेट, और इसलिए यह वास्तव में एक बड़ा सम्मान है।’

वहीं स्टेडियम के नाम में बदलाव को लेकर लीसेस्टर के सांसद रह चुके कीथ ने कहा, ‘हम बेहद ही सम्मानित और रोमांचित महसूस कर रहे हैं कि सुनील गावस्कर ने अपने नाम पर हमें पिच और ग्राउंड का नाम रखने की अनुमति दे दी। वह दुनिया के महान क्रिकेटरों में से एक हैं। उन्होंने सालों से अपनी रिकॉर्ड ब्रेकिंग प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों को खुश करते रहे। वह केवल लिटिल मास्टर नहीं बल्कि इस खेल के ग्रेट मास्टर भी हैं।’

बता दें कि सुनील गावस्कर ने भारतीय क्रिकेट टीम के शुरुआती दौर में टीम इंडिया का परचम पूरे विश्व लहराने का काम किया। वह भारत के पहले बल्लेबाज थे जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रनों के आंकड़े को छुआ था। इसके साथ ही वह लंबे समय तक टेस्ट में सबसे अधिक शतक लगाने के रिकॉर्ड भी अपने नाम किए थे। हालांकि बाद में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने उनके इस रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। वहीं गावस्कर भारत के लिए कुल 125 टेस्ट मैच खेल जिसमें उन्होंने 34 शतक के साथ 10122 रन बनाए। इस फॉर्मेट में रन बनाने का उनका औसत 51.12 रहा। वहीं उन्होंने 108 वनडे मैच खेले जिसमें उनके नाम 3092 रन दर्ज है।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...