23.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराज्यपटना टेरर मॉड्यूल की जांच करेगी NIA, PFI लिंक की भी होगी...

पटना टेरर मॉड्यूल की जांच करेगी NIA, PFI लिंक की भी होगी जांच

Published on

पटना,

पटना टेरर मॉड्यूल केस की जांच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी है. गृह मंत्रालय सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी मिली है. NIA अब इस पूरे मामले की जांच करेगी. बताया जा रहा है कि NIA बिहार पुलिस से इस मामले की पूरी केस डायरी लेगी. साथ ही इस केस में पीएफआई लिंक की भी जांच की जाएगी.

उधर, इस केस में तीस्ता सीतलवाड़ कनेक्शन सामने आया है. सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है कि तीस्ता सीतलवाड़ की गिरफ्तारी के विरोध में 12 जुलाई को अतहर परवेज के नेतृत्व में SDPI के बैनर तले पटना में प्रदर्शन होना था. बता दें कि इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना के दौरे पर थे, लेकिन एक दिन पहले यानी 11 जुलाई को दो संदिग्धों के पकड़े जाने से ये योजना फेल हो गई थी.

ये भी जानकारी आई है कि फुलवारी शरीफ से गजवा-ए-हिंद मामले में गिरफ्तार मरगुव अहमद दानिश मारखोर के नाम से वॉट्सऐप से जुड़ा था जो नेशनल एनिमल ऑफ पाकिस्तान वॉट्सऐप ग्रुप का कवर था. मरगुव के जरिये 2023 में सीधा जिहाद की मुहिम चल रही थी.

उधर, मामले में गिरफ्तार अतहर ने पूछताछ में बताया कि PFI अपने सदस्यों को बताता है कि महिलाओं को मिर्ची पाउडर देकर रखें. साथ ही उसने बताया कि अलफलाही नाम से एक वॉट्सऐप ग्रुप है जिसका हेडक्वार्टर उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हैं. इसमें indo nepal मदरसे के लोग हैं.

दानिश ने बताया कि आज नहीं तो कल गजवा-ए-हिंद होगा. इंडियन और पाकिस्तानी मुस्लिम लड़ेंगे. लीडर पाकिस्तान बनेगा. दुनिया के सारे मुसलमान पाकिस्तान के नेतृत्व में लड़ेंगे और हिंद का जो वजीर होगा, उसे बांधकर सीरिया ले जाया जायेगा और वहां फैसला होगा. दानिश ने पूछताछ में बताया कि पाकिस्तान के फैजान, जैन से बात होती थी. फैजान कहता था कि जिहाद की तैयारी करो.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, रायसेन में वेयरहाउस की छत उड़ी, सीहोर में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रखी फसल भीगी

बालाघाट में पेड़ गिरने से बाइक दबी भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के दौर...

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

More like this

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...