5.6 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्यUP के सरकारी कर्मियों की बल्‍ले बल्‍ले, अब कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?

UP के सरकारी कर्मियों की बल्‍ले बल्‍ले, अब कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?

Published on

लखनऊ

बढ़ती मंहगाई को लेकर योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है। इस तोहफे का इंतजार सरकारी कर्मचारी लंबे समय से कर रहे थे। यूपी में 16 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारी, शिक्षक है जबकि 11.52 लाख पेंशनर हैं जिन्हें इसका सीधा फायदा मिलेगा। यूपी सरकार में सरकारी नौकरी करने वालों को बड़ी राहत मिली है। सरकारी कर्मचारी काफी लंबे वक्त से डीए में इजाफे की मांग कर रहे थे। अब आपके मन में सवाल होगा आखिर सैलरी कितनी बढ़ेगी और कितना फायदा होगा..

दरअसल योगी सरकार के पहले केंद्र सरकार ने भी अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को 1 जनवरी 2022 से 31 की बजाय 34 प्रतिशत की दर से डीए व डीआर देने का फैसला मार्च में किया था। अब यूपी सरकार के फैसले के बाद 16 लाख से ज्यादा राज्य कर्मचारियों को बड़ा राहत दी है।

कितने महीने का एरियर और कब से फायदा?
योगी सरकार के इस ऐलान के बाद यूपी के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) 1 जनवरी, 2022 के प्रभाव से बढ़ाया गया है इसलिए सबको एरियर भी मिलेगा। आदेश के हिसाब से जनवरी से जून कुल छह महीने का एरियर भी जुलाई की बढ़ी हुई सैलरी और पेंशन के साथ अगस्त मे आएगा। इससे पहले यूपी सरकार के कर्मचारियों को 31 फीसदी के हिसाब से महंगाई भत्ता दिया जा रहा था

क्या होता है डीए और डीआर
यूपी के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता यानी डीए और महंगाई राहत यानी डीआर में किया गया यह इजाफा 1 जनवरी 2022 से प्रभावी माना जाएगा। यानी यूपी के सरकारी नौकरी वालों को एरियर का लाभ मिलेगा।

जुलाई के बढ़े डीए की रकम जीपीएफ में
राज्य कर्मचारियों को अगस्त में जुलाई के वेतन के साथ 34 प्रतिशत की दर से डीए का नकद भुगतान किया जाएगा। पहली जनवरी से 30 जून तक बढ़े डीए की धनराशि कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते (जीपीएफ) में जमा होगी। एरियर की राशि कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में 31 जुलाई 2023 तक जमा रहेगी और उसे अंतिम निकासी के मामलों को छोड़कर इस तिथि से पहले नहीं निकाला जा सकेगा।

केंद्र सरकार के बराबर हुई डीए की दर
अब ताजा फैसले के बाद राज्‍य कर्मचारियों को महंगाई भत्‍ता 34 पर्सेंट हो गया है। इससे पहले केंद्र सरकार ने भी मार्च में महंगाई भत्‍ते को 1 जनवरी 2022 से 3 पर्सेंट बढ़ाया था और 31 से 34 पर्सेंट कर दिया था।

3 पर्सेंट बढ़ा महंगाई भत्ता
केंद्र सरकार के महंगाई भत्ता बढ़ाने के फैसले के बाद यूपी का वित्त विभाग सक्रिय हो गया था। अनुमान लगाया जा रहा था कि यूपी सरकार कभी भी कर्मचारियों के लिए डीए का ऐलान कर सकती है। अब राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का तीन फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद राज्य सरकार पर सालाना कई करोड़ का अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।

220 करोड़ रुपये का बढ़ेगा बोझ
जानकारी के मुताबिक राज्य कर्मचारियों को तीन प्रतिशत की बढ़ी दर से डीए व डीआर का भुगतान करने पर योगी सरकार पर हर महीने 220 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...