7.6 C
London
Friday, March 6, 2026
Homeराज्ययोगी आदित्यनाथ, केशव मौर्य, बृजेश पाठक का दिल्ली दौरा, क्या है सियासी...

योगी आदित्यनाथ, केशव मौर्य, बृजेश पाठक का दिल्ली दौरा, क्या है सियासी मायने

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश के सियासी घटनाक्रम के बीच नेताओं का दिल्ली आना-जाना जारी है. हाल ही में यूपी में मंत्रियों की नाराजगी की खबरें सामने आई थीं. इसके बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. इस बीच अब ये साफ होता दिख रहा है कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के अंदर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.

उधर, शुक्रवार को निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए दिल्ली में रात्रिभोज में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए. इसके बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक दिल्ली में द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद आज उन्हें बधाई देने पहुंचें हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ कल रात लखनऊ वापस लौटे और कल सुबह फिर मंत्री परिषद की बैठक के लिए दिल्ली पहुंचेंगे.

तीनों नेताओं को दिल्ली तलब किया गया था
यूपी में तबादले को लेकर चल रहे विवाद के बाद तीनों नेताओं को दिल्ली तलब किया गया था. इस बीच पार्टी शीर्ष नेताओं से तीनों मंत्रियों के मुलाकात की संभावना जताई जा रही है. वहीं दोनों डिप्टी सीएम आज दिल्ली में मौजूद हैं, और राष्ट्रपति कोविंद के विदाई समारोह में शिरकत करेंगे. 24 जुलाई को होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक में यूपी सरकार के तीनों बड़े मंत्रियों की मौजूदगी होगी. 25 जुलाई को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण के बाद ही लखनऊ लौटेंगे.

सीएम से मिले थे खटीक
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में ‘तबादला विवाद’ के बीच राज्य मंत्री दिनेश खटीक गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे. दिनेश खटीक के अलावा कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह भी मौजूद थे. खटीक को बैठक के लिए बुलाया गया था. बैठक के बाद बाहर निकले दिनेश खटीक ने कहा कि उनकी संभावित समस्याओं का समाधान हुआ है. सीएम योगी ने कार्रवाई की बात कही है और वो अपने विभाग में काम करते रहेंगे. खटीक ने कहा कि सीएम योगी जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहे हैं.

सूत्रों के मुताबिक, मुलाकात में खटीक ने अपना पक्ष मुख्यमंत्री के सामने रखा. इस पूरे मामले पर सीएम ने राज्यमंत्री से कई सवाल भी किए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यमंत्री की बातों को सुना और कार्रवाई करने की भी बात कही है.

Latest articles

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...

राजा भोज हवाई अड्डे पर जल्द मिलेगा सस्ता खाना: 10 रुपए में चाय और 20 रुपए में नाश्ते का प्रस्ताव

भोपाल राजा भोज हवाई अड्डे पर सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही खान-पान की...

पटेल नगर अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पथराव; आधा दर्जन हिरासत में

भोपाल राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद...

निशातपुरा में सनसनी: युवक की चाकू मारकर हत्या, ऑटो से फेंका शव

भोपाल भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक 19...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...