21.8 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeराजनीतिशराब नीति के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, डिप्टी CM सिसोदिया की गिरफ्तारी...

शराब नीति के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, डिप्टी CM सिसोदिया की गिरफ्तारी की मांग

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली की एक्साइज नीति के खिलाफ बीजेपी का उपमुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया के घर के बाहर लगातार प्रदर्शन जारी है. बीजेपी की मांग है कि जल्द से जल्द मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की जाए. पुलिस ने बीजेपी के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया है. बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि दिल्ली की जनता के साथ धोखाधड़ी की जा रही है.

बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मनीष सिसोदिया की बर्खास्तगी की मांग करते हुए कहा कि जब तक सिसोदिया की गिरफ्तारी नहीं होती है, ये आंदोलन जारी रहेगा. शनिवार की सुबह से ही बीजेपी कार्यकर्ता मनीष सिसोदिया के आवास के बाहर पहुंच गए थे. दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार की चर्चित शराब नीति की सीबीआई जांच होगी. दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है. यह सिफारिश एलजी वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव की रिपोर्ट के बाद की गई है.

नई एक्साइज ड्यूटी में गड़बड़ी के आरोप हैं. आरोप है कि नई एक्साइज पॉलिसी के जरिए शराब लाइसेंसधारियों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया. लाइसेंस देने में नियमों की अनदेखी की गई. टेंडर के बाद शराब ठेकेदारों के 144 करोड़ रुपए माफ किए गए. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस नीति के जरिए कोरोना के बहाने लाइसेंस की फीस माफी की गई. रिश्वत के बदले शराब कारोबारियों को लाभ पहुंचाया गया.

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...