6.7 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराज्यफरीदाबाद: उधार के 4000 रुपये मांगने पहुंचे दो भाइयों पर चाकू से...

फरीदाबाद: उधार के 4000 रुपये मांगने पहुंचे दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत

Published on

फरीदाबाद,

हरियाणा के फरीदाबाद में इन दिनों कानून व्यवस्था को अपराधी लगातार चुनौती दे रहे हैं, आज तीसरा दिन है जब शहर में लगातार हत्या हुई है. देर रात हुई हत्या से पूरे शहर में डर का माहौल है.मृतक के भाई की मानें तो उसका भाई अविनाश मसाले का काम करता था और उसने राजू नाम के दुकानदार को लगभग 4000 रुपये का सामान बेचा था.मृतक के भाई के मुताबिक देर रात वह अविनाश के साथ पैसे मांगने गया था लेकिन आरोपी नशे में था और पैसे मांगने पर उसकी अविनाश से कहासुनी हो गई और फिर वो उनके पीछे चाकू लेकर भागा.

मृतक के भाई के मुताबिक दोनों भाई वहां से भाग रहे थे लेकिन उसका भाई अविनाश, आरोपी राजू की पकड़ में आ गया और उसने चाकू से गोदकर अविनाश की हत्या कर दी. हत्या की खबर मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल भिजवा कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है.डीसीपी (क्राइम) नरेंद्र कादियान ने बताया कि हत्या के आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. वहीं मृतक के भाई सुभाष ने कहा हम दोनों राजू के पास उधार के पैसे मांगने गए थे उसने चाकू से हमला कर दिया जिसमें मेरे भाई की मौत हो गई.

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this