11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलघर आने पर अपने हाथों से उसे चूरमा खिलाऊंगी... नीरज के मेडल...

घर आने पर अपने हाथों से उसे चूरमा खिलाऊंगी… नीरज के मेडल जीतते ही पानीपत में झूमने लगी मां

Published on

नई दिल्ली

पूरे देश में आज जश्न का माहौल है। हरियाणा के छोरे ने देश का मान बढ़ाया है। नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स में सिल्वर मेडल जीता है। वैसे तो देशभर के लोग आज सुबह से ही टीवी से चिपके हुए थे, लेकिन पानीपत में नीरज के गांव में हलचल कुछ ज्यादा थी। नीरज के घर पर गांववालों का जमावड़ा था। जैसे ही मेडल पक्का हुआ, सभी उछल पड़े। लड्डू बंटने लगे। नीरज की मां, चाची, दादी, आसपास की महिलाएं नाचने गाने लगीं। यहां गांव की एक परंपरा होती है जब कोई खुशी का मौका आता है तो लोकगीत पर महिलाएं झूमने लगती हैं। नीरज ने जब देश को ‘चांदी’ दिलाई तो मां ने बड़े गर्व से कहा, ‘बेटे से मेडल की पूरी उम्मीद थी।’ उन्होंने कहा कि बेटे से करीब एक साल बाद मिलूंगी, उसे अपने हाथों से चूरमा बनाकर खिलाऊंगा।

मेडल का रंग कोई भी हो…
नीरज की मां ने कहा कि मेडल का रंग कोई भी हो, गोल्ड हो या सिल्वर… मेडल तो मेडल होता है। ताली बजाते हुए मां ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि आज पूरे भारत को नीरज ने खुशी का मौका दिया है। शुरुआत में जब लड़खड़ाहट दिखी तो कैसा लगा? इस सवाल पर मां ने कहा, ‘एक बार तो घबराहट हो रही थी लेकिन दोबारा कवर किया तो बहुत खुशी हुई।’ उन्होंने कहा कि लोकगीत गाने का मकसद अपनी खुशी का इजहार करना है। नीरज की बुआ और ताई भी झूमती दिखीं।

मां ने बताया कि फोन पर आखिरी बार 15 दिन पहले बातचीत हुई थी। उसने कहा था कि मम्मी अच्छी तैयारियां चल रही हैं। घर आने पर स्वागत के बारे में पूछे जाने पर मां ने मुस्कुराते हुए कहा कि उसे चूरमा पसंद है, जब वह घर लौटेगा तो चूरमा बनाकर खिलाऊंगी। करीब एक साल बाद वह बेटे से मिलेंगी। घर में स्वागत की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...