23 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपुतिन के सामने चट्टान की तरह खड़ी हुईं मोल्दोवा की प्रेसिडेंट, रूसी...

पुतिन के सामने चट्टान की तरह खड़ी हुईं मोल्दोवा की प्रेसिडेंट, रूसी सेना को ‘घुसने’ से रोका

Published on

मोल्दोवा

यूरोपीय प्रावदा की रिपोर्ट के मुताबिक मोल्दोवन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डैनियल वोडा ने कहा कि रूसी ऑपरेशनल ग्रुप (OGRV) के अधिकारी जो ट्रांसनिस्ट्रिया के जरिए मोल्दोवा में घुसना चाहते थे उन्हें ऐसा नहीं करने दिया गया। वोडा ने कहा कि , ‘OGRV के अधिकारी एक अवैध गठन हैं जो मोल्दोवा की तटस्थ स्थिति का उल्लंघन करते हैं।’

पुतिन के सामने चट्टान बनीं माइआ सैंडु
मोल्दोवा की राष्ट्रपति माइआ सैंडु ने बिना रूस से डरे इस दौरान सख्त कदम उठा कर बहादुरी दिखाई है। माइआ सैंडु का जन्म 24 मई 1972 को हुआ था। 24 दिसंबर 2020 से वह मोल्दोवा की राष्ट्रपति हैं। इससे पहले वह देश की प्रधानमंत्री भी रह चुकी हैं।

वर्ल्ड बैंक के लिए कर चुकी हैं काम
सैंडु के पिता जानवरों के डॉक्टर और उनकी मां टीचर थीं। 1989 से 1994 तक मोल्दोवा में मैनजमेंट की पढ़ाई की। 1995 से 1998 तक उन्होंने इंटरनेशनल रिलेशन की पढ़ाई की। 2010 में वह पढ़ने के लिए हारवर्ड भी गईं। 2010 से 2012 तक संदू ने वाशिंटगट डीसी में वर्ल्ड बैंक के कार्यकारी निदेशक के सलाहकार के रूप में काम किया।

शादी नहीं की राष्ट्रपति ने
2012 से 2015 तक उन्होंने मोल्दोवा के एजुकेशन मिनिस्टर का पद संभाला। 23 जुलाई 2015 को लिबरल डेमोक्रैटिक पार्टी द्वारा मोल्दोवा ने उन्हें अगले पीएम के रूप में नामित किया था। जहां तक सैंडु की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने शादी नहीं की है। राष्ट्रपति चुनाव में भी इस बात की चर्चा हो रही थी, तब उन्होंने कहा था कि अकेली लड़की होना कोई शर्म की बात नहीं।

यूक्रेन गईं थी राष्ट्रपति
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में वह एक मजबूत लीडर बन कर सामने आई हैं। 27 जून को वह यूक्रेन भी गई थीं। इस दौरान उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि हमारा दिल और घर उन लोगों के लिए खुला है जिन्हें मजबूरी में अपना घर छोड़ कर भागना पड़ रहा है। हम ऐसे लोगों की मदद करते रहेंगे। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीरे जेलेंस्की के साथ मुलाकात भी की थी।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...