21.8 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeराजनीतिगोवा में उस बार से 10 किमी दूर स्मृति इरानी के नाम...

गोवा में उस बार से 10 किमी दूर स्मृति इरानी के नाम से घर है… कांग्रेस का दावा, एड्रेस भी दिखाया

Published on

नई दिल्ली

केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी की बेटी पर गोवा में ‘अवैध बार’ चलाने का आरोप लगाने के बाद भी कांग्रेस के हमले जारी हैं। अब पार्टी ने गोवा के कोर्जुए गांव में स्मृति इरानी के नाम से आलीशान मकान का पता लगाने का ‘बड़ा खुलासा’ किया है। कांग्रेस के मीडिया प्लेटफॉर्म INC TV ने एक ट्वीट में दावा किया है कि Silly Souls Bar से यह घर मात्र 10 किमी की दूरी पर है। दो तस्वीरें भी शेयर की गई हैं जिसमें से एक में जुबिन इरानी नाम पढ़ा जा सकता है। दूसरी तस्वीर में 65 लाख रुपये की जानकारी और घर का पता लिखा पढ़ा जा सकता है।

आज सुबह एक अन्य ट्वीट में आईएनसी टीवी ने एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दावा किया कि स्मृति इरानी की बेटी ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है। आगे कहा गया कि इस एकाउंट पर गोवा बार के बारे में कई तस्वीरें थीं। दरअसल, जब से गोवा बार का मुद्दा कांग्रेस ने उछाला है, कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। कांग्रेस के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री की बेटी की ओर से बताया गया है कि वह ‘सिली सोल्स’ नामक रेस्त्रां की न तो मालकिन हैं, और न ही इसका संचालन करती हैं।

कांग्रेस का आरोप, इरानी की जवाब
दरअसल, कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी की बेटी पर गोवा में “अवैध बार” चलाने का आरोप लगाया है। पवन खेड़ा ने कहा, ‘केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी के परिवार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। गोवा में उनकी बेटी द्वारा चलाए जा रहे रेस्त्रां पर शराब परोसने के लिए फर्ज़ी लाइसेंस जारी करवाने का आरोप लगा है।’ उन्होंने दावा किया, ‘केंद्रीय मंत्री की बेटी ने अपने ‘सिली सोल्स कैफे एंड बार’ के लिए फर्ज़ी दस्तावेज़ देकर ‘बार लाइसेंस’ जारी करवाए।’

स्मृति ने जवाब दिया, ‘मेरी बेटी की गलती यह है कि उसकी मां सोनिया और राहुल गांधी की 5,000 करोड़ रुपये की लूट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करती है। उसकी गलती यह है कि उसकी मां ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा।’ इरानी ने पूछा कि क्या कांग्रेस नेता जयराम रमेश और पवन खेड़ा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाए गए कथित नोटिस में उनकी बेटी का नाम है? ईरानी ने कहा कि उनकी 18 साल की बेटी कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा है और कोई बार नहीं चलाती है।

नाम- प्रेम, जुबान- जहर
आज INC TV के ट्विटर हैंडल से एक और ट्वीट आया है। इसमें कांग्रेस नेता जयराम रमेश का बयान जारी किया गया है। लिखा गया नाम- प्रेम, जुबान- जहर। दरअसल, जयराम ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर बेहद अशोभनीय लहजे में अभद्र और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। बयान में कहा गया कि एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल पर 23 जुलाई को शाम 5 बजे एक डिबेट के दौरान प्रेम शुक्ला ने बार-बार आपत्तिजनक भाषा और बदजुबानी की। इतना ही नहीं, कांग्रेस अध्यक्ष पर भाजपा प्रवक्ता की टिप्पणी के खिलाफ जयराम रमेश ने जेपी नड्डा के नाम पत्र लिखा है।

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...