23 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में हथियारबंद ने की अंधाधुंध फायरिंग, कई लोगों...

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में हथियारबंद ने की अंधाधुंध फायरिंग, कई लोगों के मारे जाने की खबर

Published on

लैंगली:

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में एक हथियारबंद ने अंधाधुंध फायरिंग कर कई लोगों के मार दिया है। पुलिस ने बताया कि ब्रिटिश कोलंबिया के लैंगली शहर में गोलीबारी के बार आपातकालीन अलर्ट जारी किया गया है। शहर के निवासियों को सतर्क रहने और हमला वाले इलाके से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। पुलिस ने एक संदिग्ध हमलावर को हिरासत में भी लिया है। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि घटना में कई पीड़ित थे, हालांकि इस बयान में घायलों या मौत की किसी निश्चित संख्या का खुलासा नहीं किया है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि इस हमले में पीड़ितों की स्पष्ट संख्या उनके पास नहीं है।

पुलिस ने लोगों से भीड़भाड़ वाली जगहों से बचने को कहा
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि इस हमले की जांच लोअर मेनलैंड के मेजर क्राइम्स एंड इन्ट्रीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम को सौंपी गई है। इस टीम ने घटनास्थल का दौरा कर जांच शुरू भी कर दी है। वैंकूवर के एक उपनगर लैंगली में पुलिस ने कहा कि उन्होंने लैंगली शहर में कई पीड़ितों और कई अलग-अलग दृश्यों के साथ गोलीबारी की कई रिपोर्टें मिली, जिसके बाद उन्होंने लोगों को सतर्क रहने और पार्किंग लॉट, बस स्टॉप और कैसीनो से दूर रहने को कहा।

पुलिस ने हमलावर के बारे में दी जानकारी
पुलिस ने कहा कि इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस के भेजे अलर्ट में संदिग्ध को काम करने वाला चोगा पहने हुए बताया है। दो चश्मदीदों ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल पर दो काली एसयूवी देखीं, जो पुलिस की क्विक रिएक्शन टीम की थीं। उनमें से एक पर गोलियों के निशान नजर आए हैं। कार का शीशा गोलियों से छलनी हुआ है।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...