11.1 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedअब तक 3 करोड़ लोगों ने भरा ITR, हफ्तेभर में ही 40...

अब तक 3 करोड़ लोगों ने भरा ITR, हफ्तेभर में ही 40 लाख का आंकड़ा पार

Published on

नई दिल्ली,

इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने में महज एक हफ्ते का समय बचा है. इसके लिए सरकार ने 31 जुलाई 2022 की अंतिम तिथि निर्धारित की है. जैसे-जैसे लास्ट डेट करीब आ रही है, वैसे-वैसे आईटीआर भरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. आयकर विभाग के अधिकारियों की मानें तो सोमवार तक तीन करोड़ से अधिक आईटी रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं.

विभाग की अपील का दिखा असर
बिजनेस टुडे की रिपोर्ट में इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि जहां अब तक 3 करोड़ से ज्यादा करदाताओं ने आईटीआर (ITR) भर दिया है. वहीं इनमें 40 लाख आईटी रिटर्न सप्ताहांत में दाखिल किए गए. इस आंकड़े को देखकर कहा जा सकता है कि विभाग की अपील का करदाताओं पर असर हो रहा है. बता दें आयकर विभाग ने करदाताओं से कहा है कि रिटर्न दाखिल करने के लिए अंतिम तिथि  का इंतजार न करें और जल्द से जल्द इस काम को पूरा करें.

आईटीआर भरने के लिए बचा एक हफ्ता
रिपोर्ट में कहा गया कि आयकर विभाग बाकी बचे एक सप्ताह में लगभग एक करोड़ आईटीआर फाइल किए जाने की उम्मीद कर रहा है. विभाग के अधिकारियों ने पहले भी बिजनेस टुडे से बातचीत के दौरान कहा था कि उन्हें आईटीआर दाखिल करने के लिए निर्धारित की गई अंतिम तिथि 31 जुलाई 2022 तक अच्छी संख्या में आईटी रिटर्न सबमिशन (ITR Filing) का भरोसा है.

लास्ट डेट बढ़ने की उम्मीद नहीं
आयकर अधिकारियों ने यह भी कहा कि रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया को सुचारू रखने में विभाग के आईटीआर पोर्टल (ITR Portal) पर गड़बड़ियों की जांच के लिए नियमित समीक्षा जारी है. गौरतलब है कि पिछले वित्त वर्ष और बीते कुछ महीनों में पोर्टल में खराबी की कई शिकायतें सामने आई थीं. इसके अलावा विभाग ने यह भी साफ कर दिया है कि इस वर्ष आईटीआर दाखिल करने की समय सीमा आगे नहीं बढ़ाई जा सकती.

31 जुलाई के बाद लगेगा जु्र्माना
समय सीमा (Last Date) बीतने के बाद यानी 31 जुलाई के बाद भी आईटीआर दाखिल किया जा सकता है. लेकिन तब जुर्माने (Penalty) के साथ इसे भरा जा सकता है. जु्र्माने की राशि की बात करें तो यदि व्यक्ति की वार्षिक आय 5 लाख रुपये प्रति वर्ष से अधिक है, तो 5,000 रुपये भरना होगा. वहीं अगर आय 5 लाख रुपये प्रति वर्ष से कम है, तो जुर्माना राशि 1,000 रुपये देनी होगी.

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...