23 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका में आने वाली आर्थिक मंदी? बाइडन का बड़ा बयान, जानें क्‍यों...

अमेरिका में आने वाली आर्थिक मंदी? बाइडन का बड़ा बयान, जानें क्‍यों भारत के लिए है गुड न्‍यूज

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका में एक बार फिर से आर्थिक मंदी की आशंका को लेकर डर का माहौल है। कहा यह भी जा रहा है कि जीडीपी के आंकडे़ आने से पहले राष्‍ट्रपति जो बाइडन मंदी की परिभाषा को ही बदलने पर काम कर रहे हैं। बाइडन को डर है कि जीडीपी के आंकड़े से आर्थिक गिरावट के संकेत मिल सकते हैं। इस बीच बाइडन ने सोमवार को कहा कि उन्‍हें इस बात की अपेक्षा नहीं है कि अमेरिका आर्थिक मंदी का सामना करेगा। वह भी तब जब इस सप्‍ताह आने वाले जीडीपी के आंकड़े लगातार दूसरी तिमाही में अर्थव्‍यवस्‍था के सिकुड़ने की ओर इशारा कर सकते हैं। इस बीच ब्‍लूमबर्ग की ओर से कराए गए एक ताजा सर्वे में कहा गया है कि भारत के आर्थिक मंदी में फंसने की आशंका सबसे कम है जो भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था के लिए एक राहत भरी खबर है।

बाइडन ने कहा, ‘मेरा मानना है कि हम आर्थिक मंदी की ओर नहीं जा रहे हैं।’ बाइडन ने रोजगार के आंकड़े का हवाला देते हुए आशा जताई कि विकास दर जारी रहेगी। अमेरिका के कई अधिकारियों ने आर्थिक मंदी की आशंका को खारिज किया है और कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था में गिरावट की आशंका न के बराबर है। हाल‍िया आंकड़ों से पता चला है कि दूसरी तिमाही में भी जीडीपी संभवत: गिरी है। इससे पहले पहली तिमाही में जीडीपी में 1.6 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

भारत के लिए अच्‍छी खबर, एशिया में सबसे कम खतरा
उधर, कई विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि अमेरिकी अर्थव्‍यवस्‍था में हल्‍की सी तेजी देखी जा सकती है। पहली तिमाही में अमेरिकी अर्थव्‍यवस्‍था में आई गिरावट साल 2020 में कोरोना काल से भी खराब थी। अमेरिका में महंगाई से बुरा हाल है और केंद्रीय बैंक इसे कम करने के लिए लगातार ब्‍याज दरों को बढ़ा रहा है ताकि डिमांड को कम किया जा सके। इस बीच अमेरिका के कई विशेषज्ञों ने सीएनएन पर बहस के दौरान आरोप लगाया कि बाइडन प्रशासन आर्थिक मंदी की परिभाषा को बदलने का प्रयास कर रहा है।

इस बीच ब्‍लूमबर्ग की ओर से कराए गए एक ताजा सर्वे में कहा गया है कि एशिया के कई देशों जैसे श्रीलंका, दक्षिण कोरिया, जापान, चीन, ताइवान, पाकिस्‍तान, मलेशिया में आर्थिक मंदी की आशंका सबसे प्रबल है। वहीं इस सूची में भारत को सबसे आखिरी में स्‍थान दिया गया है। इसमें कहा गया है कि श्रीलंका में मंदी की आशंका 85 प्रतिशत, न्‍यूजीलैंड में 33 फीसदी, दक्षिण कोरिया में 25, जापान में 25, चीन में 20, ताइवान में 20, पाकिस्‍तान में 20 प्रतिशत है। वहीं भारत में यह आशंका शून्‍य है।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...