6.4 C
London
Monday, February 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'मेरे साथ सैकड़ों बार रेप किया गया', लड़की ने सुनाई दर्दनाक आपबीती

‘मेरे साथ सैकड़ों बार रेप किया गया’, लड़की ने सुनाई दर्दनाक आपबीती

Published on

नई दिल्‍ली ,

वेल्‍स (ब्रिटेन) की रहने वाली एक लड़की की आपबीती ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. एमिली वॉन (बदला हुआ नाम) ने कहा है कि उनके साथ सैकड़ों बार रेप किया गया और लंबे वक्त तक उन्हें बंधक बनाकर भी रखा गया.एमिली ने कहा है कि 6 साल तक सेक्‍स के लिए उनकी तस्‍करी हुई. उन्‍हें वेल्‍स से टेलफोर्ड ले जाया गया था. जहां उनका हर दिन 6 महीनों तक लगातार यौन शोषण हुआ.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक दशक के दौरान, ब्रिटेन के टेलफोर्ड में एक हजार से भी ज्‍यादा बच्‍चों का यौन शोषण हुआ है. सेक्‍स स्‍कैंडल को लेकर एक स्‍वतंत्र जांच इसी सप्‍ताह पूरी हुई है. जांच के दौरान एमिली ने भी कई सबूत दिए.एमिली ने कहा कि जो कुछ उनके साथ टेलफोर्ड में हुआ वह तो केवल समुद्र में एक बूंद के बराबर है. उन्‍होंने ब्रिटेन के कई हिस्‍सो में यौन शोषण का सामना किया.

कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुआ था गैंगरेप
एमिली ने कहा कि जब उनकी उम्र 11 साल थी, तब पड़ोसियों ने उनसे ड्रग्‍स की भी सप्‍लाई कराई थी. इस दौरान उन्होंने खुद भी कई बार सेवन किया. इस कारण उन्‍हें स्‍कूल से निकाल दिया गया था. इस वजह से उनकी पढ़ाई कुछ समय तक घर पर हुई.

एमिली की उम्र करीब 35 साल हो चुकी है. उन्‍होंने 14 साल की उम्र में कॉलेज शुरू किया था. जब वह कॉलेज पहुंचीं तो यहां उनकी मुलाकात एंड्रिया (बदला हुआ नाम) से हुई. क्‍लास खत्‍म करने के बाद वो एंड्रिया के घर गई. इसके बाद दोनों Promenade नाम की जगह पर गए. जहां अक्‍सर उनकी उम्र के लोग मौज मस्‍ती के लिए जाते थे. इस दौरान एक कार में उन्‍हें और उनकी कुछ दोस्‍तों को खींच लिया गया गया, कार में बैठे लोगों ने एमिली के साथ गैंगरेप किया.एमिली के मुताबिक, उनकी दोस्‍त ने इस घटना को कमतर आंकने को कहा. एमिली ने बताया कि इसके बाद उनके साथ इस तरह की घटनाएं कई बार हुईं.

Latest articles

रिटायर्ड कर्मचारी से 14 हजार रुपये की चोरी, दो महिलाओं की सोने की चेन उड़ी

भोपाल। राजधानी भोपाल में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की तीन वारदातें सामने आई हैं। एक...

Indian Administrative Service अधिकारी श्री मनीष सिंह ने आयुक्त जनसंपर्क एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. माध्यम का पदभार संभाला

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी श्री मनीष सिंह ने शनिवार को आयुक्त जनसंपर्क...

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, 61 रन से हराया

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त देकर...

भेल के हबीबगंज इंडस्ट्रियल एरिया में फैब्रिकेशन फैक्ट्री के गोदाम में आग, दो घंटे बाद पाया काबू

भोपाल भेल के हबीबगंज स्थित इंडस्ट्रीज एरिया में इंटर स्टेट बस टर्मिनल के सामने स्थित...

More like this

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...