8.6 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराजनीतिसोनिया से पूछताछ के खिलाफ धरना दे रहे थे राहुल गांधी, जबरन...

सोनिया से पूछताछ के खिलाफ धरना दे रहे थे राहुल गांधी, जबरन उठा ले गई पुलिस

Published on

नई दिल्ली,

नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मंगलवार को ईडी ने पूछताछ की. ये पूछताछ करीब 3 घंटे चली. लंच ब्रेक के बाद उसने ईडी दोबारा पूछताछ करेगी. उधर, ईडी की इस कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस ने सड़क से संसद तक जमकर हंगामा किया. जहां कांग्रेसी सांसदों ने सदन में इस मुद्दे पर सरकार को घेरा, तो कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और महिला विंग ने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. तो वहीं, राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी के सांसदों ने संसद से विजय चौक तक मार्च किया. इसके बाद राहुल गांधी सांसदों के साथ विजय चौक पर धरने पर बैठ गए. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और अन्य कई सांसदों को हिरासत में ले लिया.

क्या बोले राहुल गांधी?
हिरासत में लिए जाने से पहले राहुल गांधी ने कहा, कांग्रेस के सभी सांसद यहां बेरोजगारी, महंगाई की बात करने आए थे. लेकिन पुलिस यहां बैठने दे रही है. संसद के भीतर चर्चा नहीं होने दी जा रही है. यहां हमारी गिरफ्तारी की जा रही है. उधर, दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को राजघाट पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति देने से इंकार कर दिया था. यहां धारा 144 लागू कर दी गई है. इसके साथ ही कांग्रेस दफ्तर के पास भारी पुलिसबल तैनात किया गया है. इसे लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है.

अजय माकन बोले- ये केस 2016 में ही बंद हो गया था
कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा, हम राजघाट पर सत्याग्रह करना चाहते थे. लेकिन बीजेपी ने हमें सत्याग्रह करने की इजाजत नहीं दे रही है. उन्होंने नेशनल हेराल्ड को लेकर कहा कि ये केस 2016 में भी खत्म हो गया था. ईडी ने इसे बंद कर दिया था. लेकिन सरकार ने इसे दोबारा खोला है. अजय माकन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं को भी पार्टी दफ्तर में नहीं आने दिया जा रहा है. पूरे देश में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सत्याग्रह कर रहे हैं.

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

राजधानी के बाग उमराव दूल्हा में तीन मंजिला मकान में भीषण आग

भोपाल राजधानी के बाग उमराव दूल्हा इलाके में सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे आगजनी की...

ईरान जंग के मुद्दे पर राज्यसभा में भारी हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया है। सत्र...

आगा क्लब में उल्लास के साथ मना ‘होली रंगोत्सव’, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

भोपाल राजधानी के पिपलानी स्थित आगा क्लब में रंगों का पावन पर्व ‘होली रंगोत्सव’ अत्यंत...