13.4 C
London
Tuesday, March 3, 2026
HomeUncategorizedफेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने गंवाई आधी दौलत, बेच दिया मकान

फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने गंवाई आधी दौलत, बेच दिया मकान

Published on

नई दिल्ली

लंबे समय तक दुनिया के टॉप तीन अमीरों की लिस्ट में शामिल रहे फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग के दिन आजकल अच्छे नहीं चल रहे हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में आधा से अधिक गिरावट आ चुकी है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 17वें नंबर पर खिसक गए हैं। इस बीच उन्होंने सैन फ्रांसिस्को में अपना मकान 3.1 करोड़ डॉलर (करीब 2.47 अरब रुपये) में बेच दिया है। यह इस साल शहर में सबसे महंगा बिकने वाला मकान है। जकरबर्ग ने यह मकान नवंबर 2012 में एक करोड़ डॉलर में खरीदा था। 1928 में बना यह मकान 7,000 स्क्वायर फीट में फैला है। फेसबुक के पब्लिक होने के कई महीनों बाद जकरबर्ग ने यह मकान खरीदा था। उसके बाद 2013 में जकरबर्ग और उनकी पत्नी Priscilla Chan ने इस मकान की मरम्मत में लाखों डॉलर खर्च किए थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक जकरबर्ग के सिलकॉन वैली, लेक ताहो और हवाई में भी मकान हैं। Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक जकरबर्ग की नेटवर्थ 61.9 अरब डॉलर रह गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 63.5 अरब डॉलर यानी 50.6 फीसदी की गिरावट आई है। अभी उनके पास जितनी दौलत है, उससे वह 36.0 मिलियन ट्रॉय गोल्ड या 590 मिलियन बैरल कच्चा तेल खरीद सकते हैं। उनकी नेटवर्थ अमेरिका में औसत पारिवारिक इनकम की 9,17,474 गुना है। एक वक्त ऐसा था जब जकरबर्ग करीब 142 अरब डॉलर के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बन गए थे। ठीक एक साल पहले जुलाई 2021 में मार्क जकरबर्ग ने इस मुकाम को हासिल किया था। उस वक्त फेसबुक के शेयर की कीमत 350 डॉलर के करीब थी और कंपनी का मार्केट कैप 950 अरब डॉलर था।

क्यों गिर रही है नेटवर्थ
फेसबुक (अब मेटा प्लेटफॉर्म्स) को टिकटॉक (TikTok) और यूट्यूब (YouTube) जैसे प्लेटफॉर्म्स से कड़ी टक्कर मिल रही है। करीब 18 साल पुरानी इस कंपनी से यूजर्स टिकटॉक और यूट्यूब की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं। इस कारण कंपनी का रेवेन्यू बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस साल कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट आई है। पिछले साल की चौथी तिमाही में फेसबुक के 2.91 अरब मंथली एक्टिव यूजर थे और उससे पिछले तिमाही की तुलना में इस संख्या में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। आज फेसबुक के शेयर की कीमत 166.65 डॉलर रह गई है। जकरबर्ग के पास फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स के करीब 16.8 फीसदी शेयर हैं। एपल के प्राइवेसी से जुड़े बदलाव फेसबुक के एडवर्टाइजिंग मॉडल के लिए एक खतरा बन रहे हैं। फेसबुक के रेवेन्यू में 97 फीसदी से अधिक हिस्सा विज्ञापनों से आता है।

अडानी सब पर भारी
इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला (Tesla) के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) 239 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में पहले नंबर पर बने हुए हैं। ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) 145 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे और फ्रांसीसी कारोबारी बर्नार्ड आरनॉल्ट (Bernard Arnault) 138 अरब डॉलर के साथ तीसरे नंबर पर हैं। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) 114 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 37 अरब डॉलर की तेजी आई है जबकि बाकी टॉप अमीरों की नेटवर्थ में गिरावट आई है।Mark Zuckerberg news: फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने गंवाई आधी दौलत, बेच दिया मकान

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...