9.9 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeखेलनीरज चोपड़ा तो न सही, लेकिन उनका मुरीद जीतेगा मेडल... पाकिस्तान को...

नीरज चोपड़ा तो न सही, लेकिन उनका मुरीद जीतेगा मेडल… पाकिस्तान को मिला तोहफा!

Published on

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स शुरू होने के पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। मेडल के दावेदार गत चैंपियन जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आने के कारण कॉमनवेल्थ गेम्स से हट गए हैं। यह चोट उन्हें यूजीन में वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान लगी थी। वहां उन्होंने ऐतिहासिक सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। इस 24 वर्षीय ओलिंपिक्स चैंपियन को बर्मिंघम में पुरुषों के जैवलिन थ्रो में अपने खिताब का बचाव करना था।

नीरज के हटने का मतलब है कि दो बार के वर्ल्ड चैंपियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स के साथ बर्मिंघम में उनका मुकाबला देखने को नहीं मिलेगा। वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीटर्स ने ही बाजी मारते हुए नीरज के हाथ गोल्ड नहीं लगने दिया था। पिछली बार कॉमनवेल्थ में जब दोनों ऐथलीट एक साथ उतरे थे तब पीटर्स तीसरे पर रहे थे और नीरज को गोल्ड मिला था। पीटर्स जोरदार लय में हैं और 90 के ऊपर लगातार थ्रो कर रहे हैं। फिर भी कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज से ही उनको सबसे अधिक खतरा था। अब जब नीरज हट गए हैं तो इवेंट का गोल्ड पीटर्स की झोली में जाता लगभग साफ नजर आ रहा है।

पाकिस्तान की हुई चांदी
पीटर्स का गोल्ड तो पक्का नजर आ रहा है। नीरज के हटने पर लड़ाई सिल्वर और ब्रॉन्ज के लिए होगी। वर्ल्ड चैंपियनशिप में टॉप 5 में शामिल रहे ऐथलीटों में से अब तीन ऐथलीट कॉमनवेल्थ गेम्स में नजर नहीं आएंगे। ऐसे में पाकिस्तान की चांदी हो सकती है। वर्ल्ड ऐथलेटिक्स में पाकिस्तान के अरशद नदीम 86.16 मीटर के साथ पांचवें स्थान पर रहे थे। यदि बाकी बचे ऐथलीटों ने वर्ल्ड चैंपियनशिप के प्रदर्शन को दोहराया तो नदीम के हाथ चांदी तय है। हालांकि ट्रिनिडाड ऐंड टोबैगो के केशोर्न वालकॉट भी होंगे जो अपना दिन होने पर पीटर्स को भी टक्कर दे सकते हैं।

रोहित और मनु पर दारोमदार
नीरज के हटने के बाद भी दो भारतीय ऐथलीट मेंस जैवलिन थ्रो इवेंट में मेडल का दावा पेश करेंगे। रोहित यादव और डीपी मनु। रोहित वर्ल्ड चैंपियनशिप में 78.72 मीटर के साथ कुल 10वें स्थान पर रहे थे। रोहित का बेस्ट 82.54 मीटर है और यदि वह अपने बेस्ट की बराबरी भी करते हैं तो भी मेडल की उम्मीद नहीं बनेगी। दूसरे ऐथलीट 22 साल के मनु का बेस्ट थ्रो 84.35 मीटर का है जो उन्होंने पिछले महीने इंटर स्टेट चैंपियनशिप में हासिल किया था। वर्ल्ड रैंकिंग्स खराब होने के कारण वह वर्ल्ड चैंपियनशिप में क्वॉलिफाई नहीं कर सके थे, लेकिन कॉमनवेल्थ गेम्स में मिले मौके पर वह प्रभाव छोड़ सकते हैं।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...