16.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedजुड़वा बच्चों को जन्म देंगी आलिया? बोलीं- '...अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार...

जुड़वा बच्चों को जन्म देंगी आलिया? बोलीं- ‘…अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली’

Published on

बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेसेज में शुमार आलिया भट्ट मां बनने वाली हैं. प्रेग्नेंट आलिया अपने आने वाले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. आलिया की प्रेग्नेंसी, उनके लुक्स पर हर कोई बात कर रहा है. पिछले दिनों अटकलें थीं कि आलिया जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं. रणबीर कपूर के एक बयान के बाद ऐसे कयास लगे थे. अब आलिया ने जुड़वा बच्चे होने की खबरों पर रिएक्ट किया है.

आलिया ने तोड़ी चुप्पी
आलिया ने आरजे सिद्धार्थ कनन से बातचीत में सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि वो जुड़वा बच्चों को जन्म नहीं दे रही हैं. उन्हें एक ही बच्चा होगा. आलिया कहती हैं- हे भगवान, सिंगुलर. रणबीर किसी रील पर मजाक कर रहे थे और अपने ही पैरों पर उन्होंने कुल्हाड़ी मार ली. हमारे पास देश में और बड़ी खबरें नहीं हैं जो ये भी एक न्यूज बन गई. लोगों को मेरे और रणबीर की खुशियां, स्वास्थ्य के लिए दुआ करनी चाहिए. मुझे भी ये बाद में पता चला.

रणबीर कपूर ने क्या कहा था?
एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर से कहा गया था कि वो अपने बारे में कुछ सच और कुछ झूठ कहें. तब दूसरी बातों के बीच रणबीर ने कहा था कि आलिया के जुड़वा बच्चे हो सकते हैं. बाद में रणबीर कपूर ने बताया कि वो मजाक कर रहे थे. रणबीर ने मीडिया से इसे कंट्रोवर्सी ना बनाने की अपील भी की थी.

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसी साल अप्रैल में शादी की थी. पिछले महीने ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज को रिवील किया है. इस गुडन्यूज ने कईयों को सरप्राइज किया था. आलिया और रणबीर पेरेंट्स बनने वाले हैं इसलिए उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है. कपूर और भट्ट खानदान में सभी लोग एक्साइटेड हैं. वर्कफ्रंट पर, रणबीर और आलिया की साथ में फिल्म ब्रह्मास्त्र इसी साल सितंबर में रिलीज होगी.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...