19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यमोबाइल गेम खेलने पर पिता ने डांटा... गुस्से में 9वीं के छात्र...

मोबाइल गेम खेलने पर पिता ने डांटा… गुस्से में 9वीं के छात्र ने दे दी जान

Published on

प्रयागराज,

उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज से चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां पिता की डांट से नाराज होकर 9वीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि पिता ने उसे मोबाइल पर गेम खेलने पर डांटा था. देर रात जब पिता ने डांटा तो छात्र नाराज होकर कमरे में चला गया. वहां पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी.

सुबह जब घर वालों ने दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला. फिर जब खिड़की से झांक कर देखा तो उनके होश उड़ गए. छात्र की लाश पंखे से लटकी हुई थी. तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

छात्र के पिता रघुनाथ प्रसाद गुप्ता ने बताया कि वह रेलवे में काम करते हैं. परिवार के साथ वह कर्नलगंज इलाके में रहते हैं. उनके दो बेटों हैं, जिनमें से छोटा बेटा सच्चिदानंग बीएचएस स्कूल में कक्षा 9 का छात्र था. वह पढ़ाई की तरफ ध्यान ना देकर मोबाइल में वीडियो गेम खेलता रहता था. मंगलवार रात को डिनर के दौरान भी वह मोबाइल पर गेम खेल रहा था, जिस पर उन्होंने उसे डांट दिया.

डांट से नाराज होकर सच्चिदानंद बिना खाना खाए कमरे में चला गया और अंदर से कुंडी लगा ली. घर वालों ने सोचा कि सुबह तक सब सही हो जाएगा. लेकिन उन्हें नहीं पता था कि सच्चिदानंद इतनी सी बात के लिए जीवनलीला समाप्त कर लेगा. सुबह बेटे की लाश देखने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पिता बार-बार यही कह रहे हैं कि काश उन्होंने बेटे को डांटा ना होता.

हाल में ही लखनऊ में मोबाइल गेम खेलने पर टोकने पर लड़के ने अपनी मां का कत्ल कर दिया था. प्रयागराज में भी मोबाइल गेम ने इस बच्चे की जान ले ली. हर मां बाप को सचेत होने की जरूरत है क्योंकि कहीं ना कहीं मोबाइल की लत बच्चों की जिंदगी पर बुरा असर डाल रही है.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this