10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

Published on

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले राजस्थान के मेधावी छात्र  अनुज अग्निहोत्री से फोन पर संवाद किया। मुख्यमंत्री ने अनुज को उनकी इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। परिश्रम और संस्कारों का परिणाम मुख्यमंत्री ने अनुज की इस उपलब्धि को उनकी कड़ी मेहनत, अटूट लगन और परिवार से मिले संस्कारों का प्रतिफल बताया। उन्होंने कहा कि देशभर में शीर्ष स्थान प्राप्त करना न केवल अनुज के परिवार के लिए, बल्कि पूरे राजस्थान प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, यह सफलता राज्य के लाखों उन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। सफल अभ्यर्थियों को भी दीं शुभकामनाएं इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अनुज के परिजनों से भी बात कर उन्हें बधाई दी। साथ ही, उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में सफल हुए अन्य सभी अभ्यर्थियों को भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। श्री शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि चयनित सभी युवा अधिकारी पूर्ण परिश्रम और समर्पण भाव से राष्ट्र सेवा के संकल्प को निभाएंगे और अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे।

Read Also :- उत्पादन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए बीएचईएल भोपाल में 22 और 29 मार्च को रहेगा कार्य दिवस

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...