6.2 C
London
Friday, February 13, 2026
Homeराजनीतिराहुल के बाद सोनिया ने भी लिया मोतीलाल वोरा का नाम, ED...

राहुल के बाद सोनिया ने भी लिया मोतीलाल वोरा का नाम, ED से कही ये बात

Published on

नई दिल्ली,

नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से 3 दिनों तक पूछताछ की. ED से जुड़े सूत्रों ने आजतक को बताया कि पूछताछ के दौरान सोनिया ने ठीक उसी तरह के जवाब दिए, जैसे राहुल गांधी ने दिए थे. जांच एजेंसी ने उनसे एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड (AJL) और यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े वित्तीय लेनदेन के बारे में पूछा.

इसके जवाब में सोनिया ने राहुल की तरह ही ईडी के अधिकारियों को बताया कि वित्त संबंधी सभी मामले मोतीलाल वोरा संभाला करते थे. बता दें कि मोतीलाल वोरा का साल 2020 में निधन हो चुका है. वह कांग्रेस के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले कोषाध्यक्ष रहे हैं.

ईडी के अधिकारियों ने जब राहुल गांधी से वित्तीय पहलुओं के बारे में सवाल किया था, तब उन्होंने भी अधिकारियों से कहा था कि सभी लेनदेन मोती लाल वोरा ने ही किए थे. राहुल और सोनिया गांधी के अलावा कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन कुमार बंसल ने भी ईडी को यही जवाब दिया था.

जांच एजेंसी ने राहुल गांधी से जून में पूछताछ की थी. राहुल गांधी ने ईडी को बताया था कि यंग इंडियन एक गैर-लाभकारी कंपनी है, जिसे कंपनी अधिनियम के विशेष प्रावधान के तहत शुरू किया गया था. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेता ने कहा था कि इसमें से एक पैसा भी नहीं निकाला गया.

सोनिया गांधी से ईडी ने दो दिन के अंदर करीब 8 घंटे पूछताछ की थी. जांच एजेंसी ने राहुल से यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड के बारे में सवाल किया था. उनसे यह भी पूछा गया था कि क्या इस कंपनी के माध्यम से किसी को कोई मौद्रिक लाभ हुआ है? ईडी ने राहुल से 5 दिनों के अंदर करीब 50 घंटे तक पूछताछ की थी.

ईडी ने राहुल और सोनिया से यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड में आर्थिक अनियमितताओं के आरोप पर सवाल किए हैं. इसका प्रचार-प्रसार कांग्रेस द्वारा किया गया था, नेशनल हेराल्ड का मालिकाना हक भी इस कंपनी के ही पास था. समाचार पत्र को एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड (AJL) द्वारा प्रकाशित किया जाता था.

Latest articles

केंद्रीय राज्यमंत्री कुरियन से राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने की भेंट

भोपाल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गुरुवार...

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर अपनी...

बीएचईएल के AGM नरेश सिंह बने CMD, NEPA लिमिटेड

बीएचईएल, भोपाल के एजीएम नरेश सिंह को एक वर्ष के लिए सौंपी गई जिम्मेदारीभोपालभारत...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

रोजगार, स्वरोजगार और स्टार्टअप को मिलेगा नया बल : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत बजट 2026-27 में...

भवन विकास निगम की कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने अभियंताओं को दिया मार्गदर्शन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि निर्माण कार्य केवल ईंट-पत्थरों का जोड़ नहीं,...