24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यपार्थ चटर्जी के एक और सहयोगी पर ईडी नजर, कारोबारी मनोज जैन...

पार्थ चटर्जी के एक और सहयोगी पर ईडी नजर, कारोबारी मनोज जैन के घर पर छापा, अर्पिता के दूसरे घर में ग‍िने जा रहे नोट

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल में श‍िक्षक भर्ती घोटाले में हुए पैसे के लेनदेन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई जारी है। राज्‍य सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के दूसरे घर पर भी बड़ी मात्रा में पैसे और गहने मिले हैं। नोट ग‍िनने के लिए पांच मशीनें मंगाई गईं हैं। अर्पित के पहले फ्लैट से ईडी 21 करोड़ रुपए से ज्‍यादा जब्‍त कर चुकी है। उधर बुधवार को कारोबारी मनोज जैन के घर पर छापेमारी हुई। जैन पार्थ के कथित सहयोगी बताए जा रहे हैं।

अर्पिता के दूसरे फ्लैट पर भी नोटों का भंडार
अर्पिता मुखर्जी के दूसरे फ्लैट से भी भारी मात्रा में कैश मिलने की खबर आ रही है। ईडी की टीम मौके पर पहुंची है। पैसे ग‍िनने के लिए यहां भी मशीनें मंगाई गई हैं। अर्पिता का ये दूसरा घर कोलकाता के बेलघरिया टाउन क्लब में है। इससे पहले अर्पिता मुखर्जी के एक घर से लगभग 21 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम मिली थी और महत्वपूर्ण कागजात हाथ लगे थे।

नोटों की ग‍िनती के आरबीआई से पांच मशीनों मंगाई गईं है। इससे पहले टालीगंज के डायमंड सिटी कंप्लेक्स में छापामारी के दौरान ईडी ने अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट से 21 करोड़ रुपए से ज्‍यादा नकद बरामद किया था। बुधवार ईडी ने बेलघरिया स्थित अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट, कसबा राजडांगा, बारासात की साड़ी दुकान सहित छह ठिकानों पर छापा मारा। अर्पिता के बेलघरिया स्थित फ्लैट पर 15 अधिकारियों की टीम पहुंची। अर्पिता के बेलघरिया हाउसिंग में कुल दो फ्लैट हैं। ईडी कई और दूसरे ठिकानें पर भी छापेमारी कर रही है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this