9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeखेलभई वाह! गिल ने मारा ऐसा शॉट, स्टेडियम के बाहर चली गई...

भई वाह! गिल ने मारा ऐसा शॉट, स्टेडियम के बाहर चली गई बॉल, Video

Published on

नई दिल्ली,

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच बुधवार को सीरीज़ का तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेला गया. भारत ने यहां टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी और शिखर धवन, शुभमन गिल की जोड़ी ने एक बेहतरीन शुरुआत दिलवाई. शुभमन गिल ने अपनी पारी के एक ऐसा दमदार शॉट लगाया कि बॉल स्टेडियम के बाहर चली गई.

भारत की पारी के 15वें ओवर में जब वेस्टइंडीज़ की तरफ से स्पिनर हेडन वॉल्श बॉलिंग करने के लिए आए तब शुभमन गिल स्ट्राइक पर थे. ओवर की दूसरी बॉल पर शुभमन गिल ने हल्का-सा आगे बढ़कर लॉन्ग ऑन की ओर बॉल मार दी.

https://twitter.com/i/status/1552302227062419457

ये बॉल इतनी ऊंची और दूर गई कि हर कोई हैरान रह गया. शुभमन गिल का यह सिक्स 104 मीटर लंबा था और बॉल स्टेडियम की छत पर टप्पा खाते हुए बाहर ही चली गई. इसके बाद अंपायर्स को बॉल रिप्लेस करनी पड़ी तब जाकर मैच आगे बढ़ा.

आपको बता दें कि इस सीरीज़ में भारत की ओर से शिखर धवन और शुभमन गिल ने ही ओपनिंग संभाली है और तीनों ही मैच में इन खिलाड़ियों ने बेहतरीन शुरुआत दिलवाई है. शिखर धवन और शुभमन गिल ही इस सीरीज़ में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...