6.9 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeखेलमछली वाला जाल और बॉलिंग कमाल; राहुल भी हुए मुरीद, कहा- मदद...

मछली वाला जाल और बॉलिंग कमाल; राहुल भी हुए मुरीद, कहा- मदद करें गहलोत

Published on

उदयपुर

राजस्थान के एक छोटे गांव में बॉलिंग प्रैक्टिस कर रहे एक लड़के की प्रतिभा से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मुरीद हो गए हैं। राहुल गांधी ने उसका वीडियो शेयर करके राजस्थान के मुख्यमंत्री से कहा है कि उसकी मदद की जाए। राजसमंद जिले के चारभुजा ब्लॉक के माजावतों का गुड़ा गांव का यह लड़का मछली पकड़ने वाला जाल लगाकर उबड़-खाबड़ जमीन में प्रैक्टिस करता है।

16 साल के भरत सिंह खरबड़ के पास भले ही सुविधाओं की कमी हो, लेकिन प्रतिभा का कोई अभाव नहीं है। वह एक विकेट के सामने बॉलिंग करता है और लाइन लेंथ इतनी अच्छी है कि लगभग हर बार विकेट गिराता है। उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खुद राहुल गांधी ने उसके वीडियो को शेयर करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को टैग किया और लिखा है-इस बच्चे का सपना साकार करने में मदद करें।

राहुल गांधी ने इसी वीडियो को रीट्वीट कर लिखा है कि हमारे देश के कोने-कोने में अद्भुत प्रतिभा छिपी हुई है, जिसे पहचानना और बढ़ावा देना हमारा कर्तव्य है।” राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को टैग कर लिखा है, अशोक गहलोत जी से मेरा निवेदन है, इस बच्चे का सपना साकार करने के लिए कृपया उसकी सहायता करें।

इसके बाद कालू सिंह के बेटे भरत सिंह खरबड़ को क्रिकेट एकेडमी में दाखिला दिलाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विधानसभा अध्यक्ष जो राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे हैं, ने भरत सिंह खरबड़ से बातचीत कर प्रैक्टिस और परिवार के बारे में जानकारी ली है। जोशी ने राहुल गांधी से बातचीत कर भरत सिंह खरबड़ को मदद देने का पूरा भरोसा दिलाया है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...