8.1 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यऋषिकेश में दर्दनाक हादसा... यात्रियों से भरी बस पलटी, एक महिला की...

ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा… यात्रियों से भरी बस पलटी, एक महिला की मौत

Published on

ऋषिकेश

उत्तराखंड के ऋषिकेश में दर्दनाक बस हादसा हुआ है। इस हादसे में एक महिला यात्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। बस में सवार अधिकांश यात्रियों के इस दुर्घटना में घायल होने का समाचार है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए ऋषिकेश लाया गया। वहां उनका इलाज किया जा रहा है। दुर्घटना लक्ष्मण झूला में हुई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन हरिद्वार से लक्ष्मण झूला आया था।

मिली जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार से ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला लोग आए थे। इसी दौरान यात्रियों से भरी बस लक्ष्मण झूला के मुनिकीरेती इलाके के पीडब्लूडी तिराहे के पास पलट गई। दुर्घटना का कारण बस ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। दुर्घटना में एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार अधिकांश यात्रियों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को उचित इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में उपचार के लिए लाया गया है।

बस में 65 लोग थे सवार
हरिद्वार से ऋषिकेश घूमने आए यात्रियों से भरी डबल डेकर बस थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी तिराहे पर ब्रेक फेल हो जाने से एनएच-58 पर पलट गई। इसमें एक यात्री महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई। बस में सवार सभी यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में उपचार के लिए लाया गया है। बस में बच्चे, महिला और पुरुष सहित कुल 65 लोग सवार थे।

बलिया के रहने वाले हैं सभी यात्री
उत्तर प्रदेश के बलिया से सभी यात्री तीर्थयात्रा पर हरिद्वार आए हुए हैं। इसी क्रम में वे लक्ष्मण झूला घूमने पहुंचे थे। बस में घायल प्रकाश चंद मेहता ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब 5:30 बजे मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में यह दुर्घटना हुई। बस भद्रकाली से मुनिकीरेती की ओर आ रही थी। अचानक पीडब्ल्यूडी चौराहे पर बस संख्या यूपी 54 टी 8131 ब्रेक फेल होने के कारण पलट गई। इसमें 50 वर्षीय महिला इंदू की मौत हो गई। वे भरत की पत्नी थीं। बस में सवार सभी यात्री बलिया के अगरसंडा के रहने वाले हैं।

वैष्णो देवी जाने की थी योजना
तीर्थयात्रियों को ऋषिकेश के श्री नीलकंठ मन्दिर घूमने के बाद जम्मू कश्मीर के माता वैष्णो देवी के मंदिर जाना था। दुर्घटना के बाद सभी यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया है। दुर्घटना में तीन अन्य यात्रियों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उन्हें एम्स में उपचार के लिए भेजा गया है। अन्य यात्रियों का इलाज राजकीय अस्पताल, ऋषिकेश में चल है। घटनास्थल पर प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के साथ सभी पुलिस अधिकारी और टीम मौजूद है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को 108 और प्राइवेट वाहनों से सरकारी अस्पताल और एम्स भेजा गया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...