21.8 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeराजनीतिपीएम मोदी और ममता बनर्जी की अगले हफ्ते हो सकती है मुलाकात

पीएम मोदी और ममता बनर्जी की अगले हफ्ते हो सकती है मुलाकात

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच अगले हफ्ते बैठक हो सकती है. बताया जा रहा है कि ये बैठक 5 या 6 अगस्त को होगी. दरअसल, ममता बनर्जी 5-6 अगस्त को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली आ रही हैं. तभी दोनों नेताओं की मुलाकात हो सकती है. ममता बनर्जी 5-6 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम पर आयोजित बैठक में हिस्सा लेंगी. इस बैठक में पीएम मोदी और राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि दिल्ली यात्रा के दौरान ममता बनर्जी और पीएम मोदी की मुलाकात हो सकती है.

इसके बाद 7 अगस्त को नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग होनी है. इस मीटिंग की अध्यक्षता पीएम मोदी करेंगे, राज्यों के सीएम भी इसमें शामिल होंगे. हालांकि, ममता बनर्जी ने पिछले साल इस मीटिंग में हिस्सा नहीं लिया था. लेकिन इस बार वे इस मीटिंग में शामिल होंगी.

ममता बनर्जी और पीएम मोदी की मुलाकात ऐसे वक्त पर हो रही है, जब पश्चिम बंगाल में टीचर भर्ती घोटाले में गिरफ्तार पार्थ चटर्जी को लेकर बवाल मचा है. बीजेपी लगातार इस मामले में ममता बनर्जी को घेर रही है. ममता बनर्जी ने गुरुवार को बड़ा एक्शन लेते हुए पार्थ चटर्जी को मंत्रिपद से हटा दिया, साथ ही पार्टी से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया. हालांकि, अब तक वे इस मामले में चुप्पी साधे हुए थीं. वहीं, उनकी पार्टी भी इस मामले में दूरी बनाए हुए थी.

अर्पिता मुखर्जी के घर पर कैश मिलने के बाद उठाया कदम
बुधवार को अर्पिता मुखर्जी के घर ईडी को 28 करोड़ रुपए कैश और 5 करोड़ रुपए का गोल्ड मिला था. इससे पहले ईडी ने 23 जुलाई को अर्पिता के घर पर 21 करोड़ रुपए बरामद किए थे. इस मामले में लगातार हो रही आलोचना के बाद ममता बनर्जी ने पार्थ पर एक्शन लेने का फैसला किया. पार्थ चटर्जी ममता के करीबी और उनकी सरकार में नंबर दो माने जाते थे.

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...