21.8 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने राष्ट्रपति मुर्मू से मांगी माफी, चिट्ठी में...

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने राष्ट्रपति मुर्मू से मांगी माफी, चिट्ठी में लिखा- जुबान फिसल गई थी

Published on

नई दिल्ली,

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने जब गलती से ‘राष्ट्रपत्नी’ कहकर संबोधित किया, तो बीजेपी ने इस पर सियासी बवाल खड़ा कर दिया. सदन में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जोरदार तरीके से इसकी मुखाफलत की. अब अधीर रंजन चौधरी ने अपने इस बयान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चिट्ठी लिखकर माफी मांगी है.

लोकसभा में कांग्रेस के नेता सदन अधीर रंजन चौधरी ने अपनी चिट्ठी में कहा- मैंने आपके पद को परिभाषित करने के लिए गलती से एक अनुपयुक्त शब्द का इस्तेमाल किया था. मुझे इसका खेद है. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि ऐसा सिर्फ जुबान फिसलने की वजह से हुआ था. मैं इसके लिए माफी मांगता हूं और उम्मीद करता हूं कि आप मुझे माफ कर देंगी.

अधीर के बोल पर बीजेपी ‘अधीर’
अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में बुधवार को राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रपत्नी शब्द का इस्तेमाल किया था. उनके इस बयान पर गुरुवार को संसद में जमकर हंगामा हुआ. सत्ता पक्ष से विरोध दर्ज करने की जिम्मेदारी संभाली केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने. उन्होंने इसे देश की स्मृति ईरानी द्रौपदी मुर्मू के अपमान के साथ-साथ आदिवासी समुदाय और महिलाओं का भी अपमान बताया. इसे लेकर उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी माफी मांगने की मांग की.

हालांकि मामले को बिगड़ता देख अधीर रंजन चौधरी ने अपने इस बयान के लिए माफी मांगी और इसे जुबान फिसलना कहा. उन्होंने कहा कि वह हिंदी के बहुत अच्छे जानकार नहीं हैं, इसलिए उनकी जुबान फिसल गई थी. साथ ही ऐलान किया था कि उन्होंने राष्ट्रपति से मिलने का वक्त मांगा है और वह इसके लिए उनसे माफी मांगेंगे.

अधीर रंजन के माफी मांगने के बावजूद इस मसले पर विवाद थमा नहीं. बल्कि सदन के अंदर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी के बीच भी तीखी नोंक-झोंक देखी गई. हालांकि अब अधीर रंजन चौधरी ने इस मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर माफी मांग ली है.

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...