8.9 C
London
Friday, April 3, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका: गर्भपात पर रोक सख्त करने के लिए इंडियाना की सीनेट में...

अमेरिका: गर्भपात पर रोक सख्त करने के लिए इंडियाना की सीनेट में पेश विधेयक गिरा

Published on

इंडियानापोलिस

अमेरिका के इंडियाना की रिपब्लिकन के वर्चस्व वाली सीनेट ने गुरुवार की रात को उस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया जिसमें रूढ़िवादी सांसदों ने बलात्कार और इनसेस्ट रिलेशन के मामलों में पीड़िता को गर्भपात की अनुमति देने वाले अपवाद को समाप्त करने की बात कही थी।इससे राज्य में लगभग हर प्रकार के गर्भपात पर प्रतिबंध लग जाता। रिपब्लिकन सांसदों द्वारा लाए गए विधेयक में दुष्कर्म और परिवार में ही संबंध से गर्भ ठहरने की स्थति में गर्भपात कराने की मिली छूट को भी खत्म करने का प्रस्ताव था।

सीनेट में पांच घंटे की देरी के बाद विधेयक पर बहस हुई और उसके बाद हुए मतदान में 18 के मुकाबले 28 मतों से कानून में प्रस्तावित संशोधन को खारिज कर दिया गया। मतदान से पहले रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटरों ने निजी तौर पर मुलकात की थी।रिपब्लिकन सीनेटर माइक यंग ने मांग की कि दुष्कर्म और करीबी रिश्ते में सबंध से गर्भ ठहरने की स्थिति में गर्भपात की छूट को खत्म किया जाए और छूट केवल गर्भवती महिला की जान को खतरा होने की स्थिति के लिए सीमित की जाए।

तब से चल रहा है राजनीतिक विवाद
उन्होंने कहा, ‘यह छूट अजन्में निर्दोष बच्चे की मौत के समान है।’ इंडियाना में तब से राजनीतिक विवाद चल रहा है जब 10 वर्षीय एक दुष्कर्म पीड़िता गर्भपात कराने के लिए पड़ोसी राज्य ओहायो से इंडियाना आई। ओहायो की लड़की के मामले ने तब ध्यान आकर्षित किया जब इंडियानापोलिस के डॉक्टरों ने बच्ची को गर्भपात के लिए इंडियाना जाने की सलाह दी क्योंकि ओहायो ने पिछले महीने अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद ‘भ्रूण का दिल धड़कने की आवाज आने पर’ गर्भपात पर रोक लगा दी है।

Latest articles

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

डिजिटल मैपिंग से विकास परियोजनाओं की होगी रीयल टाइम मॉनिटरिंग : मुख्यमंत्री शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर विकास परियोजनाओं की...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से राजस्थान को केन्द्र से रिकॉर्ड अनुदान

जयपुर। भजनलाल शर्मा के सक्रिय प्रयासों और प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप वित्तीय वर्ष 2025-26...

More like this