11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeराष्ट्रीययूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

Published on

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे मैजिक वाहन को टक्कर मार दी। मरने वाले सभी मैजिक में थे। इसमें 2 महिलाओं समेत कुल 10 यात्री सवार थे।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक घिसटते हुए 10 फीट दूर जाकर रुकी। इसमें बैठे लोगों के सिर फट गए। एक शख्स का पूरा चेहरा फट गया। लोग सीट के बीच में ही फंस गए। दो लोग उछलकर बाहर रोड पर गिरे।

आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मैजिक वाहन लखीमपुर से सिसैया की तरफ से जा रहा था। इसे बहराइच से आ रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मारी। ट्रक तेज रफ्तार में था। अचानक बेकाबू हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसा जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर अदलीसपुर गांव के पास हुआ।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया, घायल जिला अस्पताल रेफर

खमरिया के सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया- पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। वहीं, सीएचसी खमरिया के अधीक्षक डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया- हादसे के बाद 10 लोग यहां लाए गए थे। इनमें से 9 की मौत हो चुकी थी। कई लोगों की बॉडी बुरी तरह कुचल गई थी। एक गंभीर घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

सुबह आठ बजे हुआ हादसा

सुबह करीब आठ बजे हुए भीषण हादसे ने अधिकारियों की नींद भी उड़ा दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंचा। मौके पर बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को सीएचसी खमरिया में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने आठ घायलोंको मृत घोषित कर दिया। घायलों का इलाज किया जा रहा है।

नानपारा जा रहे थे मजदूर

पुलिस के मुताबिक मैजिक सवार सभी यात्री लखीमपुर से मजदूरी कर अपने गांव नानपारा वापस जा रहे थे। ये लोग गांव पहुंचते इससे पहले ही हादसे में उनकी मौत हो गई। मैजिक लखीमपुर से सिसैया जा रही थी, जबकि ट्रक बहराइच की ओर से आ रहा था। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुट गई है।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

एनटीपीसी प्रमुख गुरदीप सिंह को मिल सकता है सेवा विस्तार, नए उत्तराधिकारी की खोज जारी

नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी के अध्यक्ष और प्रबंध...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...