11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालपर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

Published on

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र

भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल भोपाल में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से नियमित प्रवेश हेतु पर्यटन,यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों-बीए,बी. काम ,बीएस सी ,एम,ए.राजनीतिविज्ञान एवं अर्थशास्त्र एम काम ,एम एससी गणित एवं बांटनी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2026के प्रावधानों सहित अध्ययन सुविधा उपलब्ध है. यह भेल क्षेत्र के रहवासियों सहित जनसामान्य के लिए म प्र शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा न्यूनतम शुल्क में उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास है।
महाविद्यालय में रोजगारोन्मुखी स्ववित्तीय पाठ्यक्रम -पीजी डिप्लोमा टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट, बी काम टूरिज्म एंड ट्रेवल, कम्प्यूटर एप्लीकेशन, बीएस सी क्लीनिकल न्यूट्रीशन, बायोटेक्नोलॉजी संचालित हैं।

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी उपाधि हेतु शोध केन्द्र सुविधा भी उपलब्ध है . आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक कक्षाओं में590एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में 280 उपलब्ध स्थानों हेतु नियमित प्रवेश हेतु ई-प्रवेश पोर्टल से प्रक्रिया प्रचलन में है .दूरस्थ शिक्षा के लिए यह महाविद्यालय मप्र भोज मुक्त विश्वविद्यालय का अध्ययन केन्द्र भी है . पठन पाठन के लिए ई ग्रंथालय, स्मार्ट क्लास,वर्चुअल कांफ्रेंस रूम , आधुनिक कम्प्यूटर लेब की सुविधा भी उपलब्ध है।

महाविद्यालय में शैक्षणेत्तर गतिविधियों के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना,एन सी सी ,क्रीड़ा , ओपन जिम , बांटनीकल गार्डन ,विज्ञान क्लब , टूरिज्म क्लब आदि की सुविधाएं उपलब्ध हैं नियमित प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं को पात्रता अनुसार पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री मेधावी, मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल, गांव की बेटी , प्रतिभा किरण योजना, आवास सहायता, पीएच डी हेतु शोध छात्रवृत्ति जैसी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाती हैं.

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...