19.4 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकंगाल पाकिस्तान को महंगा पड़ा आतंकियों को पालना, चीन को देगा 1.15...

कंगाल पाकिस्तान को महंगा पड़ा आतंकियों को पालना, चीन को देगा 1.15 करोड़ डॉलर का मुआवजा

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान ने 36 चीनी नागरिकों को 1.15 करोड़ डॉलर (91 करोड़ 30 लाख रुपये) से अधिक का मुआवजा देने का फैसला किया है । अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक बड़ी पनबिजली परियोजना पर काम रहे ये सभी लोग पिछले साल एक आतंकवादी हमले में हताहत हो गये थे। गुरुवार को वित्त मंत्री मिफ्ता इस्माइल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक समन्वय समिति की बैठक हुई थी जिसमें क्षतिपूर्ति की रकम पर निर्णय लिया गया। इस आत्मघाती हमले में 10 चीनी नागरिकों की मौत हो गई थी तथा 26 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। मारे गये लोगों में ज्यादातर इंजीनियर थे।

पिछले साल 13 अगस्त को हुआ था आत्मघाती हमला
डॉन अखबार के अनुसार, समिति ने पिछले साल दासू पनबिजली परियोजना स्थल के समीप आत्मघाती बम हमले में हताहत हुए चीनी नागरिकों के लिए 1.16 करोड़ डॉलर के सद्भावना मुआवजे को मंजूरी दी। पिछले साल 13 अगस्त को खैबर पख्तूनख्वां प्रांत के कोहिस्तां जिले में दासू पनबिजली परियोजना स्थल पर चीनी कर्मियों को लेकर जा रही एक बस पर आत्मघाती हमला किया गया था। हमला इतना घातक था कि बस सड़क से लुढ़कर खाई में गिर गई थी।

पाकिस्तान ने भारत पर लगाया था हमले का आरोप
पाकिस्तान ने दासू में चीनी इंजीनियरों पर हुए आत्मघाती हमले का आरोप भारत पर लगाया था। पाकिस्तान के तत्कालीन विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने दावा किया था कि खैबर पख्तूनख्वा के दासू हाइड्रोपावर प्रॉजेक्ट में काम करने वाले चीनी इंजीनियरों की बस पर हुए हमले में भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ का हाथ है। चीन ने इस घटना को लेकर पाकिस्तान से कड़ी नाराजगी जताई थी। मामला इतना बढ़ गया था कि चीन को मनाने के लिए शाह मदमूद कुरैशी और आईएसआई चीफ लेफ्टिनेंट जनरल फैज हामिद को बीजिंग जाना पड़ा था।

पाकिस्तान ने की थी लीपापोती की कोशिश
पाकिस्तान ने शुरुआत में इस आतंकी हमले को छिपाने की कोशिश की थी। हमले के बाद पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया था कि बस के खाई गिरने से पहले एक विस्फोट हुआ था। बाद में बताया गया कि बस किसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण बस गिरी और गैस रिसाव के कारण बाद में विस्फोट हुआ। जिसके बाद चीन ने पाकिस्तान की जांच पर कड़ी आपत्ति जताते हुए अपनी टीम भेजी थी।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...