10.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराजनीतिचिकन छोड़कर गांधी के विचारों को हो रहे नुकसान पर विचार करे......

चिकन छोड़कर गांधी के विचारों को हो रहे नुकसान पर विचार करे… महुआ मोइत्रा का बीजेपी पर निशाना

Published on

कोलकाता

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने तंदूरी चिकन विवाद पर सत्तारूढ़ बीजेपी पर हमला बोला। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्वीट करते हुए कहा कि बीजेपी को चिकन की स्वादिष्टता को छोड़कर महात्मा गांधी के अंहिसा, सत्य, स्वराज और सादगी के आदर्शों को होने वाले गंभीर नुकसान पर विचार करना चाहिए। बीजेपी ने आरोप लगाया था कि संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के नीचे प्रदर्शन कर रहे निलंबित सांसद तंदूरी चिकन का सेवन कर रहे थे।

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि कैसे सरकार बुलडोजर ऐक्शन करके महात्मा गांधी के अंहिसावाद को चोट पहुंचा रहा है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘बीजेपी से आग्रह है कि तंदूरी चिकन को अकेला छोड़ दें और गांधीजी के आदर्शों को कहीं अधिक गंभीर क्षति पर विचार करें- अहिंसा- बुल्डोजर राज, सत्य- 15 लाख/भारतीय, स्वराज- संघवाद का अंत, सादगी- 10 लाख रुपये का सूट।’

‘ये मूर्ख आत्माएं हैं’
इससे एक दिन पहले महुआ ने बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला पर बिना नाम लिए हमला बोला था। उन्होंने कहा, ‘बीजेपी के किराए के नौकर ये कमेंट करते हैं कि निलंबित सांसद धरने पर क्या खाना खाते हैं। ये मूर्ख आत्माएं हैं।’

गांधी मूर्ति के नीचे चिकन खाने का आरोप
इससे पहले संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस पर महात्मा गांधी की मूर्ति के नीचे बैठकर चिकन खाकर उनका अपमान करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था, ‘सार्वजनिक मुद्दों पर चर्चा करना तो दूर देश की महान हस्तियों का अपमान करना कांग्रेस की आदत बन गई है।’

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...