5.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यचंदा के मामले में टॉप पर जेडीयू, 2021 में जुटाए 60 करोड़...

चंदा के मामले में टॉप पर जेडीयू, 2021 में जुटाए 60 करोड़ से ज्यादा, जानिए डिटेल

Published on

पटना

बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने चंदा जुटाने के मामले में पूरे देश में टॉप किया है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में 60 करोड़ 15 लाख रुपए मिले। एक दिन के लिहाज से देखें तो ये 16 लाख 47 हजार 945 रुपए पड़ता है। जबकि साल 2021 कोरोना महामारी के लिए इतिहास में याद किया जाएगा। मतलब कोरोना महामारी वाले साल में जेडीयू को जबर्दस्त चंदा मिला। देश के 54 क्षेत्रीय दलों में सबसे ज्यादा डोनेशन जनता दल यूनाइटेड को मिला। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने एक रिपोर्ट में कहा कि डीएमके 33.99 करोड़ और आप 11.32 करोड़ रुपए के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रही।

चंदा जुटाने के मामले में टॉप पर JDU
देश के 54 क्षेत्रीय दलों में जेडीयू ने कोरोना महामारी वाले साल में (2021) सबसे ज्यादा चंदा जुटाने में कामयाबी हासिल की। उसे 60 करोड़ 15 लाख रुपए मिले। दूसरे स्थान पर तमिलनाडु की पार्टी डीएमके (33.99 करोड़) रही जबकि तीसरे स्थान पर दिल्ली की पार्टी आप (11.32) रही। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) को 4 करोड़ 16 लाख रुपए मिले। वहीं, तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) को 4.15 करोड़ रुपए का चंदा मिला। इन पांच क्षेत्रीय दलों ने चंदे के बड़े हिस्से पर कब्जा किया।

2021 में 207 कॉर्पोरेट घरानों ने दिए चंदे
एडीआर की रिपोर्ट से पता चला है कि कॉर्पोरेट/व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े 207 घरानों ने क्षेत्रीय दलों को 95.45 करोड़ रुपए दिए। जबकि 2,569 व्यक्तिगत दानदाताओं ने 25.57 करोड़ का मदद दिया। जेडीयू को कॉरपोरेट/व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े 58 घरानों से 59.24 करोड़ रुपए मिले। वहीं, 272 व्यक्तिगत दानदाताओं से 90 लाख रुपये से अधिक की राशि मिली। ये रिपोर्ट क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की ओर से 2020-21 में चुनाव आयोग (ईसी) को घोषित किए गए चंदे पर आधारित है।

RJD ने अब तक नहीं दिया चंदा डिटेल
राजनीतिक दलों को एक वित्तीय वर्ष में किसी भी व्यक्ति से 20 हजार रुपए से अधिक के योगदान की डिटेल के साथ एक रिपोर्ट तैयार करनी होती है। ताकि वो 100% टैक्स छूट प्राप्त हो सके। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 29सी (1) के तहत ऐसा करना जरूरी है। एडीआर ने कहा कि बिहार के अन्य क्षेत्रीय दलों जैसे राजद, आरएलएसपी (अब जद-यू में विलय) और लोजपा की चंदा रिपोर्ट चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं थी। झारखंड मुक्ति मोर्चा-झारखंड में पार्टी के कार्यालय-साथ ही एनडीपीपी, देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने अभी तक उन्हें मिले चंदे की राशि की घोषणा नहीं की है।

Latest articles

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...