19.2 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeखेलटीम इंडिया के आगे बेबस दिखा पाकिस्तान, 3 रन में आधी टीम...

टीम इंडिया के आगे बेबस दिखा पाकिस्तान, 3 रन में आधी टीम आउट

Published on

बर्मिंघम,

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को कॉमनवेल्थ गेम्स के मुकाबले में आठ विकेट से करारी शिकस्त दी है. भारतीय महिला टीम को पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करीबी मैच में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ जीत से भारत का मनोबल काफी बढ़ा होगा. भारतीय टीम की जीत में जहां उसके गेंदबाजों ने बॉल से कहर बरपाया, वहीं स्मृति मंधाना बल्ले से स्टार रहीं.

बारिश के चलते 18-18 ओवर्स के मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था. एक समय पाकिस्तान का स्कोर 8.2 में 50 रन था और उसके एक ही विकेट गिरे थे. लेकिन इसके बाद विकेट्स की झड़ी लग गई और अगले नौ विकेट 49 रन पर ही गिर गए. खास बात यह है कि पाकिस्तानी टीम ने आखिरी पांच विकेट 3 रनों के भीतर गंवा दिए. पाकिस्तान का छठा विकेट 96 के स्कोर पर गिरा और फिर 99 पर टीम ऑलआउट हो गई.

पाकिस्तान के आखिरी पांच विकेट:
16.5 ओवर- 96/6
16.6 ओवर- 97/7
17.2 ओवर- 97/8
17.5 ओवर- 99/9
17.6 ओवर- 99/10

पाकिस्तानी टीम के 6 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए. पाकिस्तान की तरफ से मुनीबा अली ने सबसे ज्यादा 32 रनों की पारी खेली. वहीं आलिया रियाज ने 18 रनों का योगदान दिया. भारत की तरफ से स्नेह राणा, राधा यादव को 2-2 सफलताएं हासिल हुई. वहीं रेणुका सिंह, मेघना सिंह और शेफाली वर्मा को 1-1 विकेट मिला.

स्मृति मंधाना की तूफानी पारी
99 रनों का टारगेट का पीछा करते हुए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलवाई. शेफाली वर्मा और स्मृति के बीच सिर्फ 35 बॉल में 64 रनों की साझेदारी हुई. शेफाली वर्मा 9 बॉल में 16 रन बनाकर टी. हसन की बॉल पर आउट हुईं. शेफाली के आउट होने के बाद स्मृति मंधाना ने अपना पचासा पूरा कर लिया. स्मृति मंधान ने 42 बॉल में नाबाद 63 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे.

भारत फिलहाल टॉप पर
इस बड़ी जीत के साथ टीम इंडिया अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच गई है. भारत के दो प्वाइंट हैं और उसका नेट-रनरेट भी काफी शानदार है. पाकिस्तान ने अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाए हैं और वह ग्रुप में सबसे नीचे है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अबतक एक मैच खेला है और वह अगला मैच जीतकर भारत से आगे निकल सकती है

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...