5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमालदीव में भारत समर्थक राष्‍ट्रपति इब्राहिम सोलिह और स्‍पीकर नशीद में खिंची...

मालदीव में भारत समर्थक राष्‍ट्रपति इब्राहिम सोलिह और स्‍पीकर नशीद में खिंची तलवारें, योग पर भी रार

Published on

माले

चीन और पाकिस्‍तान के प्रभाव से निकलने की कोशिश कर रहे मालदीव में भारत समर्थक दो नेताओं राष्‍ट्रपति इब्राहिम सोलिह और संसद के अध्‍यक्ष तथा पूर्व राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद नशीद के बीच तलवारें खिंच गई हैं। दोनों ही नेता सत्‍तारूढ़ मालदीव डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) के सदस्‍य हैं। हालत यह हो गई है कि एमडीपी के सदस्‍य अपने ही अध्‍यक्ष मोहम्‍मद नशीद के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव लाने जा रहे हैं। यह पूरा व‍िवाद उस समय बढ़ गया जब मोहम्‍मद नशीद ने आरोप लगाया कि राष्‍ट्रपति सोलिह के प्रशासन ने उनके भाई को अरेस्‍ट कर लिया है।

व‍ियान की र‍िपोर्ट के मुताबिक मोहम्‍मद नशीद ने आरोप लगाया कि राष्‍ट्रपति सोलिह का प्रशासन राजनीतिक रूप से प्रेरित है और गठबंधन में कट्टरपंथियों को खुश करने में जुटा हुआ है। नशीद ने यह भी आरोप लगाया कि राष्‍ट्रपति सोलिह के पराई महिलाओं से आपत्तिजनक रिश्‍ते हैं। राष्‍ट्रपति के कार्यालय ने स्‍पीकर के इन आरोपों को खारिज किया है। यह ताजा विवाद उस समय शुरू हुआ है जब देश में अगले साल राष्‍ट्रपति चुनाव होने जा रहे हैं। इस चुनाव से पहले ही दोनों ही प्रमुख नेताओं के बीच सत्‍ता के लिए पार्टी में ही घमासान शुरू हो गया है। मालदीव के राष्‍ट्रपति सोलिह इस समय भारत के दौरे पर हैं।

पार्टी के सदस्‍यों ने फैसला किया तो मैं चुनाव लडूंगा: नशीद
इससे पहले एक इंटरव्‍यू में मोहम्‍मद नशीद ने इस संभावना को खारिज नहीं किया था कि वह राष्‍ट्रपति चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्‍होंने कहा था कि अगर लोग और पार्टी के सदस्‍यों ने फैसला किया तो मैं चुनाव लडूंगा। इस बीच पिछले सप्‍ताह सत्‍तारूढ़ गठबंधन की एक सहयोगी पार्टी अधालाथ पार्टी ने पिछले सप्‍ताह एक शोध पत्र जारी किया था और पार्टी की योग के प्रति नीतियों को रेखांकित किया था। उसने कहा कि यह मुस्लिमों के लिए हराम है। उसने मालदीव के राष्‍ट्रपति और देश के लोगों से अनुरोध किया था कि मालदीव को इस्‍लामिक परंपरा को बरकरार रखना चाहिए।

अधालाथ पार्टी ने कहा कि योग को सामान्‍य प्रथा बनाने से रोकने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। यह इस्‍लामिक मान्‍यता के खिलाफ है। इस पार्टी के अध्‍यक्ष इमरान अब्‍दुल्‍ला मालदीव के गृहमंत्री हैं। इससे पहले योग दिवस पर भारतीय दूतावास की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुस्लिम कट्टरपंथियों ने जमकर बवाल काटा था। इस दौरान मालदीव के युवा और खेल मामलों के मंत्री और भारतीय राजदूत दोनों ही मौजूद थे। मालदीव के राष्‍ट्रपति ने इस घटना की कड़ी निंदा की। सरकार ने जांच के बाद बताया कि 21 लोगों को अरेस्‍ट किया गया है जिनके चीन समर्थक विपक्षी पार्टी और पूर्व राष्‍ट्रपति यामीन के साथ संबंध थे।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...