17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeखेलअमेरिका में होने वाले IND vs WI टी20 सीरीज के आखिरी दो...

अमेरिका में होने वाले IND vs WI टी20 सीरीज के आखिरी दो मैचों पर संकट

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के आखिरी दो मुकाबले अमेरिका के फ्लोरिडा में खेलने हैं। अब ऐसा हो सकता है कि बचे हुए दोनों मैच भी कैरेबियाई धरती पर ही खेले जाएं। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) वीजा दिक्कतों के कारण यह फैसला लेने पर मजबूर हो सकता है। सीरीज का दूसरा मैच आज त्रिनिडाड में खेला जाना है और तीसरा मैच 2 अगस्त को इसी वेन्यू पर खेला जाएगा। इसके बाद 6 और 7 अगस्त को सीरीज के आखिरी दोनों मैच फ्लोरिडा में खेले जाने हैं।

क्रिकबज की खबर के मुताबिक दोनों टीमों के खिलाड़ियों का यूएस वीजा अभी तक आया नहीं है, ऐसे में सीडब्ल्यूआई को एक आल्टरनेट प्लान तैयार रखना होगा। फ्लोरिडा के लॉडरहिल के सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क मैदान पर ये दोनों मैच खेले जाने हैं। खबर के मुताबिक टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के कई खिलाड़ियों के अभी तक वीजा डॉक्यूमेंट्स ही नहीं आए हैं।

क्रिकेट वेस्टइंडीज के एक सूत्र ने कहा, ‘कैरेबियाई धरती पर ही बचे हुए दो मैच खेले जा सकते हैं, लेकिन फिलहाल कोशिश जारी है कि वीजा की दिक्कत हल कर दी जाए। पहले ऐसा था कि सेंट किट्स में टीम पहुंचेगी और उन्हें वहीं यूएस ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स सौंप दिए जाएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।’ सीरीज में फिलहाल टीम इंडिया 1-0 ,से आगे है और दूसरा मैच आज खेला जाना है।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...