15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराज्यह‍िमाचल : गोविंद सागर झील में डूबने से 7 युवकों की मौत,...

ह‍िमाचल : गोविंद सागर झील में डूबने से 7 युवकों की मौत, बाबा बालकधाम का दर्शन करने पंजाब से आए थे

Published on

श‍िमला

ह‍िमाचल प्रदेश के ऊना जिले में गरीबनाथ मंदिर के पास गोब‍िंद सागर झील में डूबने से 7 युवकों की मौत हो गई। पंजाब मोहाली के बनूड के रहने वाले 11 युवा दर्शन करने के बाद बाबा बालकधाम दियोटसिद्ध जा रहे थे। इस दौरान वे मंदिर के पास रुके और झील में नहाने चले गये। हादसा उसी समय का है। डूबने वालों में एक 14 साल का किशोर, दो 16 साल, दो 17 साल और एक 34 साल का युवक है। खबरों की मानें तो पहले युवक नहाने गया था। जब वह डूबने लगा तो दूसरे लोग उसे बचाने गये और देखते ही देखते ही 7 लोग डूब गये। ऊना के एसपी अरिजीत सेन ने बताया क‍ि पुलिस, प्रशासन और बचाव दल तैनात। मैं भी कुछ देर में मौके पर पहुंच रहा हूं।

पुलिस के मुताबिक गांव कोलका बाबा गरीब दास मंदिर के पास गोविंद झील में करीब 3.50 बजे यह हादसा हुआ। यह भी कहा जा रहा क‍ि सभी 11 लोग नहाने के ल‍िए झील में उतर गये थे। चीख पुकार सुनकर स्‍थानीय लोगों 4 लोगों की किसी तर‍ह से बचा लिया। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और शवों की तलाश शुरू की। गोताखोर झील में उतरे जिसके बाद सभी शव बरामद हुए। एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान ने कहा गोबिंद सागर झील में डूबने से पंजाब के सात युवकों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

ऊना जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (डीईओसी) ने बताया कि डूबने की घटना बंगाणा उपमंडल में गरीब नाथ मंदिर के पास गोबिंद सागर झील में हुई। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कहा कि उन्होंने जांच शुरू कर दी है और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। सभी शव बरामद क‍िये जा चुके हैं।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...