12 C
London
Tuesday, March 17, 2026
HomeखेलT20: फिर बदली मैच की टाइमिंग, अबतक स्टेडियम नहीं पहुंचे भारत-WI के...

T20: फिर बदली मैच की टाइमिंग, अबतक स्टेडियम नहीं पहुंचे भारत-WI के खिलाड़ी

Published on

नई दिल्ली,

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच होने वाले दूसरे टी-20 मैच में लगातार अड़चनें आ रही हैं. जो मैच सोमवार रात को 8 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होना था, वह टलते-टलते रात को 11 बजे तक आगे बढ़ा दिया गया है. ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि दोनों टीमों के खिलाड़ी अभी तक स्टेडियम नहीं पहुंच पाए हैं.

बता दें कि पहले यह मुकाबला रात 8 बजे शुरू होने वाला था, लेकिन खिलाड़ियों का लगेज (सामान) होटल तक पहुंचा ही नहीं था. इसकी वजह से मैच को 10 बजे के लिए टाल दिया गया था, लेकिन अब जानकारी मिली है कि इसे रात को 11 बजे तक के लिए टाला गया है.

सामान नहीं पहुंचने की वजह से हुआ ऐसा
कुछ वक्त पहले ही क्रिकेट वेस्टइंडीज़ द्वारा बयान जारी किया गया था कि कुछ ऐसी परिस्थितियां पैदा हो गई हैं, जो बोर्ड के हाथ से बाहर हैं. खिलाड़ियों का सामान त्रिनिनाद से सेंट किट्स किन्हीं कारणों की वजह से तय वक्त पर नहीं पहुंच पाया. इसकी वजह से भारत-वेस्टइंडीज़ के बीच होने वाला दूसरा टी-20 मैच कुछ देर के लिए टाला जा रहा है.

वेस्टइंडीज़ बोर्ड ने बताया कि अब यह मैच रात 10 बजे (भारतीय समयानुसार) बजे शुरू होगा, जबकि लोकल टाइमिंग दोपहर 12.30 बजे की होगी. बता दें कि यह मैच सेंट किट्स के वॉर्नर पार्क में खेला जा रहा है. अब इस समय को 11 बजे कर दिया गया है.

लगातार हो रही हैं दिक्कतें
बता दें कि इससे पहले सोमवार सुबह ही यह जानकारी मिली थी कि भारत-वेस्टइंडीज़ की टीम को अभी तक अमेरिका का वीज़ा नहीं मिला है. सीरीज़ के आखिरी दो मैच अमेरिका के फ्लोरिडा में खेले जाने हैं, जिसके लिए टीम इंडिया तीसरे टी-20 मैच के बाद रवाना होगी. लेकिन अभी तक दोनों टीमों के खिलाड़ियों को वीज़ा नहीं मिल पाया है.

गौरतलब है कि भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच पांच टी-20 मैच की सीरीज़ खेली जा रही है. पहला मैच भारत जीत गया है और उसकी नज़र अब सीरीज़ में बढ़त बनाने से है. टीम इंडिया पहले ही वनडे सीरीज़ अपने नाम कर चुकी है, टी-20 सीरीज़ में दमदार प्रदर्शन कर टी-20 वर्ल्डकप की तैयारी बेहतर करने की कोशिश है.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...