11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान: पत्नी को ब्लैकमेल करता था पुलिसकर्मी, पति ने काट डाले नाक...

पाकिस्तान: पत्नी को ब्लैकमेल करता था पुलिसकर्मी, पति ने काट डाले नाक और कान

Published on

लाहौर,

पाकिस्तान में हैरान करने वाली घटना घटी है. यहां एक पुलिसकर्मी को महिला को ब्लैकमेल करना बहुत महंगा पड़ गया. जिसमें महिला के पति ने पुलिसकर्मी के नाक, कान और होंठ काट दिए. वहीं घटना के बाद से आरोपी फरार है. पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मी पर आरोपी युवक की पत्नी को ब्लैकमेल कर अवैध संबंध बनाने की बात सामने आई है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह मामला लाहौर से 200 किमी दूर झांग जिले का है. झांग पुलिस ने बताया कि कासिम हयात नाम के पुलिस कॉन्सटेबल को आरोपी मोहम्मद इफ्तिकार ने अपने कुछ साथियों संग मिलकर बुरी तरह मारा फिर पुलिसकर्मी के नाक, कान और होंठ धारदार हथियार से काट दिया. घटना रविवार की बताई जा रही है. पुलिसकर्मी पर उस वक्त हमला किया गया जब वो अपने घर जा रहा था.

बताया जा रहा है कि, इस घटना को अंजाम देने के पीछे पुलिसकर्मी का आरोपी को पत्नी को ब्लैकमेल किया जाना है. पुलिसकर्मी कासिम ने मोहम्मद इफ्तिकार की पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाए थे. जिसकी वीडियो बनाई और उसे वायरल करने की धमकी देकर बार-बार मिलने बुलाना था.

आरोपी ने दर्ज कराया था केस
पुलिस का कहना है कि कुछ समय पहले मोहम्मद इफ्तिकार ने पुलिसकर्मी कासिम के खिलाफ Pakistan Penal Code की धारा 354, 384 और 292 के तहत केस दर्ज कराया था. जिसमें उत्पीड़न, जबरदस्ती और पोर्नोग्राफी के आरोप लगाए थे. मोहम्मद इफ्तिकार ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया था कि पुलिसकर्मी कासिम ने उसकी बेटे को मारने की धमकी देकर उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाए. कासिम ने इसकी वीडियो भी बनाई और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पुलिसकर्मी हासिम पर हमले के आरोपियों को ढूंढा जा रहा है

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...