17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeखेलआ गया एशिया कप का फाइनल शेड्यूल, इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की...

आ गया एशिया कप का फाइनल शेड्यूल, इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर

Published on

नई दिल्ली

इंतजार की घड़ियां खत्म हुई। इसी माह के अंत में शुरू होने वाले एशिया कप का शेड्यूल आ चुका है। 27 अगस्त को शुरू होने वाले टूर्नामेंट में श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच ओपनिंग मुकाबला खेला जाएगा। अगले ही दिन फैंस को भारत-पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज टक्कर भी देखने को मिलेगी। शुरुआती दोनों मैच दुबई में होंगे। टूर्नामेंट का फाइनल 11 सितंबर को होगा।

पिछले साल हुए वर्ल्ड टी-20 की ही तरह इस टूर्नामेंट में भी भारत-पाकिस्तान अपने-अपने अभियान की शुरुआत एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबले से ही करेगी। इस मैच के बाद, रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम का सामना 31 अगस्त को क्वालीफायर से होगा। ग्रुप स्टेज फिक्स्चर के बाद, सुपर 4 राउंड होगा और सर्वश्रेष्ठ दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ट्वीट किया, ‘इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि 27 अगस्त को एशियाई वर्चस्व की लड़ाई शुरू होगी, जिसका फाइनल 11 सितंबर को खेला जाएगा।। एशिया कप का 15वां संस्करण आईसीसी टी-20 विश्व कप से पहले आदर्श तैयारी के रूप में काम करेगा। पहले 50 ओवर फॉर्मेट में होने वाला एशिया कप बीते कुछ सीजन से टी-20 प्रारूप में खेला जा रहा है। 2018 में आखिरी बार खेला गया एशिया कप भारत ने बांग्लादेश को हराकर जीता था। टीम इंडिया टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम है।.

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...