12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedचीन फंस रहा अपनी ही कुटिल चाल में, क्या श्रीलंका जैसे हो...

चीन फंस रहा अपनी ही कुटिल चाल में, क्या श्रीलंका जैसे हो जाएंगे हालात?

Published on

इस वर्ष के आरंभ में शुरू हुए यूक्रेन-रूस युद्ध के बाद से बढ़ी महंगाई तथा ऊर्जा संकट ने दुनियां की कई बड़ी अर्थव्यस्थाओं को संकट में डाल दिया है। यूरोप आर्थिक मंदी की चपेट में आता दिख रहा है तो श्रीलंका और पाकिस्तान जैसे देश लगभग दिवालिया हो चुके हैं। अमेरिका और भारत में खुदरा (रिटेल) महंगाई 7 प्रतिशत से नीचे आने का नाम नहीं ले रही। वहीं, विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यस्था चीन में बैंकों और निर्माण क्षेत्र (हाउसिंग सेक्टर) में बड़ी हलचल दिख रही है। चीन की सख्त ‘जीरो कोरोना’ नीति के चलते भी अब उसकी अर्थव्यस्था में गिरावट आ रही है जिसका प्रत्यक्ष प्रभाव रियल एस्टेट में मंदी तथा बैंको के दीवालिया होने की आशंका से लग रहा हैl ज्योतिष के दृष्टिकोण से देखे तो चीन में बड़ी आर्थिक मंदी के संकेत तो नहीं किंतु अगले वर्ष अप्रैल तक किसी आर्थिक संकट, सरकार में फेरबदल तथा पडोसी देशों से युद्ध के हालत जरूर दिख रहे हैं।

बुध-केतु के कपट योग में फंस गया चीन
छोटे देशों को कर्ज़ दे कर उनकी राष्ट्रीय संपत्ति हड़पने की चीन की नीति अब उसकी अर्थव्यस्था पर भारी पड़ने वाली है l चीन की कुंडली 1 अक्टूबर 1949 दोपहर 3 बजकर 15 मिनट की है। चीन की कुंडली मकर लग्न की है जिसमें चंद्रमा भी मकर राशि में स्थिति है। मकर लग्न की इस कुंडली में नवम भाव में बलवान बुध अपनी राशि में होकर पाप ग्रहों केतु तथा सूर्य से युत है जो कि जातक तत्व के अनुसार कपटी योग का निर्माण करता है।

चीन की कुंडली में गुलिका भी बुध से युत होकर इस ‘कपटी योग’ को और भी अशुभ बना रहा है। पिछले कुछ वर्षों से अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, पूर्वी यूरोप, पाकिस्तान, श्रीलंका आदि क्षेत्रों में सरकारों को बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए सस्ते ऋण देकर उनके सामरिक ठिकानों पर कब्ज़ा ज़माने की नीति चीन की रही है जो कि अब बुध में केतु की चल रही अशुभ विंशोत्तरी दशा में चीन पर ही भारी पड़ने वाली है। मकर राशि में वर्तमान में गोचर कर रहे शनि साल के अंत तक चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को सरकार में बड़े फेरबदल करने पर विवश कर देंगे l

केतु की यह अशुभ अंतर्दशा अगले वर्ष 17 फरवरी तक है जिससे पहले चीन की अर्थव्यस्था बेहद सुस्त रहेगी तथा वहां के कुछ बैंक दिवालिया भी हो सकते हैं l किंतु अगली अन्तर्दशा योगकारक शुक्र की है जिसपर लग्नेश शनि तथा चतुर्थेश मंगल की दृष्टि पड़ रही है अतः चीन को जल्द ही अर्थव्यस्था में गति मिल जाएगी l अगले वर्ष अप्रैल के बाद चीन की अर्थव्यस्था फिर से रफ़्तार पकड़ेगी किन्तु उससे पहले इस वर्ष भारत की सीमाओं पर युद्ध जैसे हालत या कुछ सैन्य संघर्ष के चलते विश्व व्यापर पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।
सचिन मल्होत्रा,ज्योतिषशास्त्री

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...