5.4 C
London
Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedकंगना का दावा- आमिर ने ही शुरू किया 'लाल सिंह चड्ढा बायकॉट'...

कंगना का दावा- आमिर ने ही शुरू किया ‘लाल सिंह चड्ढा बायकॉट’ विवाद, वो हैं मास्‍टरमाइंड

Published on

आमिर खान की फिल्‍म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बायकॉट की मांग सोशल मीडिया पर हर दिन बढ़ती जा रही है। फिल्‍म 11 अगस्‍त को रिलीज होने वाली है और उससे पहले आमिर ने फैंस को सफाई भी दी है। आमिर ने यहां तक कहा कि उन्‍हें भारत से प्‍यार है और दर्शक उनकी फिल्‍म का बायकॉट न करें। लेकिन इसी बीच कंगना रनौत ने ऐसा सनसनीखेज दावा किया है, जिससे पूरी कहानी ही पलट गई है। कंगना ने अपनी इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर आमिर खान को इस #BoycottLaalSinghChaddha विवाद का मास्‍टमाइंड बताया है। कंगना का कहना है कि आमिर खान ने जान बूझकर अपनी फिल्‍म की रिलीज से पहले यह विवाद शुरू किया है।

कंगना रनौत ने बुधवार को इंस्‍टाग्राम पर लिखा है, ‘मुझे लगता है कि आगामी फिल्‍म लाल सिंह चड्ढा को लेकर जितनी भी नेगेटिव बातें हो रही हैं, वो खुद मास्टरमाइंड आमिर खान ने अपना दिमाग लगाकर शुरू किया है।’ कंगना ने अपने पोस्‍ट में ‘भूल भुलैया 2’ का नाम लिए बिना आगे लिखा है, ‘इस साल अभी तक एक कॉमेडी फिल्‍म के सीक्‍वल को छोड़कर कोई भी फिल्‍म हिट नहीं हुई है। भारतीय संस्‍कृति से जुड़ी हुईं सिर्फ साउथ इंडियन फिल्‍में ही अच्‍छा कर रही हैं या फिर वो फिल्‍में जिनमें लोकल फ्लेवर है।’

कंगना ने अपने पोस्‍ट में आगे लिखा है, ‘एक हॉलीवुड रीमेक फिल्‍म वैसे भी अच्‍छा परफॉर्म नहीं करती। लेकिन अब वो भारत को असहिष्णु कहेंगे, हिंदी फिल्ममेकर्स को दर्शकों की नब्ज को समझने की जरूरत है। यह हिंदू या मुसलमान होने के बारे में नहीं है। आमिर खान जी ने हिंदूफोबिक पीके बनाई और भारत को असहिष्णु देश बताया और अपने जीवन की सबसे बड़ी हिट फिल्‍में दी, कृपया इसे धर्म या विचारधारा से जोड़कर बताना बंद करें, यह उनकी खराब एक्‍ट‍िंग और खराब फिल्मों से अलग बात है।’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...