10.4 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यममता कैबिनेट में 9 नए चेहरे, मंत्री बने बाबुल ने बीजेपी पर...

ममता कैबिनेट में 9 नए चेहरे, मंत्री बने बाबुल ने बीजेपी पर साधा निशाना

Published on

कोलकाता,

बंगाल की ममता सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद बाबुल सुप्रियो ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पिछले 8 सालों से किसी बंगाली को कैबिनेट मंत्री नहीं बनाया है. उन्होंने यह तक कह दिया कि बीजेपी ने बंगाल के लोगों के साथ ‘विश्वासघात’ किया है.बता दें कि ममता बनर्जी ने आज बुधवार को अपनी कैबिनेट में विस्तार किया है. इसमें 9 विधायकों को मंत्री बनाया गया है. बाबुल सुप्रियो भी इसमें शामिल हैं.

बंगाल का मंत्री बनाए जाने पर विधायक बाबुल सुप्रियो ने कहा कि आज दीदी ने मुझे जिम्मेदारी दी है. मैंने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया. राजनीति की मेरी दूसरी पारी, पहली पारी से ज्यादा रोशन होगी.पिछले साल बीजेपी छोड़ने वाले बाबुल सुप्रियो ने कहा कि एक तीन अगस्त वह थी, जब मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला लिया था. एक तीन अगस्त आज है, जब मैं ममता कैबिनेट में मंत्री बना हूं. वो एक दौर था, यह एक दौर है.

बंगाल के साथ विश्वासघात हुआ- बाबुल सुप्रियो
बाबुल सुप्रियो ने आगे केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा, ‘एक बंगाली केंद्र सरकार में मंत्री क्यों नहीं हो सकता? अहलूवालिया जी (एसएस अहलूवालिया) भी बंगाल से सांसद हैं. वह कैबिनेट मंत्री क्यों नहीं हो सकते? मैं आसनसोल से दो बार सांसद बना. यह बंगाल के साथ गलत है. यह बंगाल के लोगों के साथ विश्वासघात था.’ बाबुल सुप्रियो ने आगे कहा कि बंगाल से 18 सांसद चुनकर आए. क्या आपको (केंद्र) लगता है कि बंगाल के लोग इस काबिल नहीं हैं कि यहां से कोई फुल टाइम मंत्री बने?

Mamata Banerjee की कैबिनेट में किन लोगों को जगह
1. बाबुल सुप्रियो – आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स और पर्यटन विभाग
2. स्नेहाशीष चक्रवर्ती – परिवहन मंत्री
3. पार्थ भौमिक – सिंचाई और जलमार्ग।
4. उदयन गुहा – उत्तर बंगाल विकास विभाग
5. प्रदीब मजूमदार – पंचायत
स्वतंत्र प्रभार मंत्री (MoS)
1. बिप्लब रॉय चौधरी – मत्स्य पालन, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री
2. बीरबाहा हसदा – स्व-सहायता समूह और स्वरोजगार और वन विभाग
राज्यमंत्री
1. ताजमुल हुसैन – सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम
2. सत्यजीत बर्मन – स्कूल शिक्षा

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...