15.7 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्यसीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

Published on

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी में हाल ही में बनी सीसी रोड के कुछ ही समय में क्षतिग्रस्त होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस मामले में बेमेतरा की कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई से दूरभाष पर चर्चा कर पूरे प्रकरण की विस्तृत और समयबद्ध जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि संबंधित सड़क का तकनीकी परीक्षण कर निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, कार्य की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था की समग्र जांच की जाए। यदि जांच में मानकों का उल्लंघन या किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़क का शीघ्र पुनर्निर्माण कर आमजन को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने जिले में चल रहे अन्य निर्माण कार्यों की भी विशेष समीक्षा करने के निर्देश दिए, ताकि कहीं और इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना प्रशासन की मूल जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही करने वालों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी तथा सतत मॉनिटरिंग, फील्ड निरीक्षण और प्रभावी गुणवत्ता नियंत्रण के माध्यम से विकास कार्यों की विश्वसनीयता और टिकाऊपन सुनिश्चित किया जाएगा।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में जाने के बाद सियासत तेज, राष्ट्रपति से मिलेंगे सीएम भगवंत मान

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने के...

More like this