16 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराजनीतिविपक्षी दल अभी सोच में और मोदी ने 2024 के लिए चला...

विपक्षी दल अभी सोच में और मोदी ने 2024 के लिए चला दिया ‘ब्रह्मास्त्र’, ED को दिया फ्री हैंड

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव में अभी वक्त है लेकिन तैयारी शुरू है। खासकर बीजेपी की ओर से। विपक्ष के सामने वही सवाल हैं जो पिछले लोकसभा चुनाव के समय था। इन सबके बीच एक सवाल यह भी है कि आखिर बीजेपी किस मुद्दे को लेकर आगे बढ़ेगी। प्रधानमंत्री मोदी की ओर से क्या बड़ा फैसला होगा। कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए भारत में अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई। रूस-यूक्रेन युद्ध का असर भारत पर कम से कम पड़ा है। सरकार की यह एक बड़ी उपलब्धि है लेकिन क्या सिर्फ इसी के सहारे बीजेपी चुनावी मैदान में जाएगी। शायद ऐसा नहीं है। एक ऐसा मुद्दा जिससे लोगों की भावनाएं अधिक से अधिक जुड़ी हो खासकर गरीब और मध्यम वर्ग से। इस राह पर बीजेपी आगे बढ़ चुकी है।

गलत तरीके से कमाया गया धन बनेगा मुद्दा
इस वक्त ED शब्द की गूंज राजनीतिक गलियारों में सबसे अधिक सुनाई पड़ रही है। बंगाल में अभी नोटों की गड्डी देखकर लोगों का मुंह खुला का खुला ही है। मेहनत-मजदूरी करके कैसे भी घर चलाने वाले लोग जब ऐसी तस्वीरें देखते हैं तो उनके सामने यही सवाल कि इतना पैसा। इसके साथ ही ईडी की कार्रवाई महाराष्ट्र में शुरू है। विपक्ष की ओर से यह कहा जा रहा है कि सरकार जानबूझकर निशाना बना रही है। हालांकि पब्लिक यह भी देख रही है कि ऐसे लोग भी पकड़े जा रहे हैं जिनके पास अकूत दौलत है। चुनाव में मुद्दा कुछ भी हो सकता है लेकिन लोगों की भावनाएं भी ऐसे मुद्दों से जुड़ी होती हैं। जिस प्रकार एक के बाद एक छापेमारी हो रही है उससे इस बात के संकेत तो मिल रहे हैं कि आने वाले वक्त में यह चुनावी मुद्दा जरूर बनेगा।

कश्मीर से धारा 370, राम मंदिर के बाद अब आगे की बात
यह दोनों मुद्दे ऐसे थे जिसको लेकर दूसरे दल भी भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते थे। हालांकि अब यह मुद्दा नहीं रहा और वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई और बीजेपी ने भी अपना वादा पूरा किया। 2024 से पहले संभव है कि राम मंदिर में दर्शन शुरू हो जाए। जैसे यह मांग पूरी हुई उसके बाद अपेक्षाएं भी बढ़ी हैं। एक ऐसा मुद्दा भी जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह और आम जनता को यह लगे कि सरकार कुछ बड़ा कर रही है। दिल्ली, बंगाल,महाराष्ट्र इन सब जगहों पर ईडी की पूछताछ और कार्रवाई हो रही है। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति… प्रधानमंत्री की वो बात जिसको लेकर पार्टी आगे बढ़ेगी।

दिल्ली, बंगाल, महाराष्ट्र… एक के बाद एक कार्रवाई
ED इस प्रकार सक्रिय है जिसको लेकर विपक्षी दल के नेता भयभीत हैं। ईडी का मसला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा लेकिन यहां भी ईडी की शक्तियां किसी प्रकार कम नहीं हुई। इसको लेकर कई विपक्षी दलों ने सवाल भी खड़े किए। ईडी की छापेमारी एक के बाद एक जगहों पर जारी है। ED की कार्रवाई के बाद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन हिरासत में हैं। इस कड़ी में महाराष्ट्र और शिवसेना के बड़े नेता संजय राउत का भी नाम जुड़ गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से लगातार ईडी की पूछताछ चल रही है। विपक्ष की ओर से यह कहा जा रहा कि जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। वहीं बंगाल का मामला भी है जिस पर जवाब देते नहीं बन रहा है। इसकी चर्चा सब जगह हो रही है। टीएमसी के मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के साथ नोटों के बंडल की चर्चा पूरे देश में है।

काला धन पर फिर एक बार जोर
ऐसा लगता है कि सरकार काले धन पर तेजी से चोट करने पर फिर से जोर दे रही है। काला धन भारत के मेहनती और संघर्षरत मध्यम और निम्न आर्थिक वर्गों को परेशान करता रहा है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने बाद भ्रष्टाचार पर चोट हुई है लेकिन यह खत्म नहीं हुआ है। भाई-भतीजावाद पर बीजेपी चोट करती रहती है लेकिन इससे जुड़े भ्रष्टाचार को लेकर हमला और तेज करने की तैयारी है। चोट गलत तरीके से कमाए गए धन को लेकर है। कोई कितना भी बड़ा और रसूख वाला क्यों न हो किसी को भी नहीं छोडेंगे। इस वाली नीति पर सरकार आगे बढ़ रही है और चुनाव में भी इसका रंग जरूर दिखेगा।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...